राजधानी में रेलवे स्टेशन के पास प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ एक अंतर्राज्यीय सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

Police arrested 3 accused red handed along with banned intoxicating syrup near the railway station in the capital.

राजधानी में रेलवे स्टेशन के पास प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ एक अंतर्राज्यीय सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

रायपुर : एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये हैं जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना इकठ्ठा कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के बारे में सूचना इकठ्ठा की जा रही है
इसी कड़ी में ACCU की टीम को खबर मिली कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के बाजू स्थित एक्सप्रेस-वे रोड़ के पास 2 व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सिरप रखें है और बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं.
जिस पर ASP शहर लखन पटले, ASP क्राईम संदीप मित्तल और CSP कोतवाली केसरी नंदन नायक द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट थाना प्रभारी गंज को आरोपियों को सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया.
पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शहनवाज खान निवासी जिला मौदहा (उ.प्र.) और स्वलिन वैष्णव निवासी मुजगहन रायपुर का होना बताया गया. टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में CC-Coff प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा होना पाया गया. जिस पर दोनों व्यक्तियों से उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने एवं बिक्री करने के बारे में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया.
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि पंडरी रायपुर निवासी सलाउद्दीन द्वारा मंगाये जाने पर उनके द्वारा प्रतिबंधित नशीली सिरप को मौदहा (उ.प्र.) से लाया गया था. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सलाउद्दीन की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया.
पूछताछ में सलाउद्दीन ने प्रतिबंधित नशीली सिरप को आरोपियों से मंगाया जाना कबूल किया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 240 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप कीमत करीब 1,00,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों शहनवाज खान पिता भूरा खान उम्र 19 साल निवासी मौदहा बडा चौराहा सिवीलीपुरस्था थाना मौदहा जिला मौदहा (उ.प्र.), स्वलिन वैष्णव पिता ओमप्रकाश वैष्णव उम्र 24 साल निवासी सेजबहार एल.आई.जी. 136 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी थाना मुजगहन जिला रायपुर और सलाउद्दीन पिता कमरुद्दीन उम्र 22 साल निवासी अमन नगर मोवा थाना पंडरी रायपुर जिला रायपुर के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 32/25 धारा 21, 22 नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस मामले में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ जारी है.
इस कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, सुनील सिलवाल, आर. गौरीशंकर साहू, प्रशांत शुक्ला, कमल धनगर, अभिषेक सिंह, विकास क्षत्री और थाना गंज स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी 
01. शहनवाज खान पिता भूरा खान उम्र 19 साल निवासी मौदहा बडा चौराहा सिवीलीपुरस्था थाना मौदहा जिला मौदहा (उ.प्र.)
 02. स्वलिन वैष्णव पिता ओमप्रकाश वैष्णव उम्र 24 साल निवासी सेजबहार एल.आई.जी. 136 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी थाना मुजगहन जिला रायपुर
 03. सलाउद्दीन पिता कमरुद्दीन उम्र 22 साल निवासी अमन नगर मोवा थाना पंडरी रायपुर जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI