दो पक्षों में विवाद को लेकर बदला लेने की नियत से कत्ल करने की कोशिश करने वाले 2 महिलाओं समेत 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested 8 accused including 2 women who tried to commit murder with the intention of taking revenge for a dispute between two parties

दो पक्षों में विवाद को लेकर बदला लेने की नियत से कत्ल करने की कोशिश करने वाले 2 महिलाओं समेत 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी में पैसा मांगने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद बदले की नियत से कुछ लोगों ने जानलेवा हमले की कोशिश की. इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना के इलाके का है
मिली जानकारी के मुताबिक 26 दिसम्बर 2024 को पैसा मांगने की नाम को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई थी. जिस पर अपराध क्रमांक 1014/24 धारा 296, 351(2), 3(5) भा.न्याय. संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया गया था. जिसके बाद 27 दिसंबर 2024 को एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर दोनो पक्षो के बीच फिर से विवाद कर मारपीट हुई. जिस पर दोनो पक्षो के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहित के तहत अपराध क्रमांक 1015/24 व अपराध क्रमांक 1016/24 जुर्म दर्ज किया गया.
जिसके बाद विवाद और मारपीट की बात को लेकर बदले की भावना से फिर 28 दिसंबर 2024 को कत्ल करने की नियत से मारपीट करने पर घटना में शामिल आरोपी- सोहेल, जिबरान सैफ, आमीर, सदाब, दानिश, मोहशीन, जावेद, सलमा, श्रेया वैष्णव अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 1019/24 धारा 296, 191(2), 191(3), 190, 109, 324(4) भा.न्याय.संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
टिकरापारा पुलिस ने दो पक्षों में पूर्व में हुए वाद विवाद को लेकर बदला लेने की नियत से हत्या की कोशिश  करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 
बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर 2024 के शाम 7:15 बजे मो. अली की फाल सिंलिंग का दुकान मोती नगर पेट्रोल पंप के बाजू में मो. अली और उनके दोनो लड़के द्वारा पैसा मांगने की बात को लेकर मो. कलाम के साथ मारपीट किया.
इस मामले में प्रार्थी मो. कलाम की रिपोर्ट पर 27 दिसंबर 2024 को अपराध क्रमांक 1014/24 धारा 296, 351(2), 3(5) भा.न्याय. संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
26 दिसंबर 2024 को हुए विवाद को लेकर 27 दिसंबर 2024 के दोपहर 3:30 बजे मो. अली के फाल सिंलिंग का दुकान मोती नगर पेट्रोल पंप के बाजू में जिबरान सैफ, आमिर और मो. अली, अहमद हफसैन और फिदा हुसैन आपस में वाद विवाद होकर मारपीट किये थे.
जिसकी रिपोर्ट पर दोनो पक्षो के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहित के तहत अपराध क्रमांक 1015/24 व अपराध क्रमांक 1016/24 जुर्म दर्ज किया गया.
28 दिसंबर 2024 को फिर पूर्व में हुए वाद विवाद की बात को लेकर मारपीट हुई. जिस पर मुतर्जरर का घटना में आई चोंट का डाॅक्टरी मुलाहिजा कराया जाकर घटना में शामिल आरोपीगण -सोहेल, जिबरान सैफ, आमीर, सदाब, दानिश, मोहशीन, जावेद, सलमा, श्रेया वैष्णव अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 1019/24 धारा 296, 191(2), 191(3), 190, 109, 324(4) भा.न्याय.संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
इन सारे मामलों के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उम्मेद सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और मामले में घटना के बाद से फरार आरोपियों का पता तलाश कर जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया.
मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू द्वारा थाना से पृथक से टीम तैयार कर मामले के आरापियों का पता तलाश कर जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा तत्काल घटना सेे संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी हासिल कर आरोपियों के पता तलाश शुरु किया गया और आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश देकर थाना के अपराध क्रमांक-1019/24 धारा 296, 191(2), 191(3), 190, 109, 324(4) भारतीय न्याय संहिता के कुल 8 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. मोहसीन खान पिता मुस्तकीम खान उम्र 26 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरिाया थाना टिकरापारा रायपुर
02. अभिषेक रावलानी पिता चंदन रावलानी उम्र 25 साल निवासी चैरसिया कालोनी थाना टिकरापारा रायपुर छग
03. आसिफ मेमन पिता रफिक मेमन उम्र 27 साल निवासी प्रगति विहार संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर छग
04. अब्दुल दानिश पिता अब्दुल हफीज खान निवासी मोती नगर थाना टिकरापारा रायपुर छग
05. सोहेल शेख पिता शम्मी शेख उम्र 26 साल निवासी मोती नगर मस्जिद के पास थाना टिकरापारा रायपुर छग
06. जिबरान सैफ पिता खालिक सैफ उम्र 24 साल निवासी मोती नगर शारदा पेट्रोल पंप के पास थाना टिकरापारा रायपुर छग
07. सलमा खान पति मोहसिन खान उम्र 26 साल निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर छग
08. श्रेया वैष्णव पिता ओम प्रकाश वैष्णव उम्र 22 साल निवासी सेजबहार हाउसिग बोर्ड कालोनी थाना मुजगहन रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI