पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी बबूवा पाण्डेय को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

Police arrested Babuva Pandey, accused of demanding ransom from former MLA Shailesh Pandey, from Uttar Pradesh

पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी बबूवा पाण्डेय को  पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

बिलासपुर : पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से गिरफ़्तार किया है. आरोपी ने मोबाइल फोन से परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की थी. जुर्म दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 जून 2025 को पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय, निवासी आसमा सिटी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन कर उनकी बेटी जो दिल्ली में अध्ययनरत है. को अगवा करने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी के निर्देश दिए थे. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में डीएसपी रोशन आहुजा और सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया. वाराणसी एवं प्रयागराज पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में शिकायतकर्ता की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था और पिछले कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने की वजह से उसने यह जुर्म किया है. इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही.
आरोपी
बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव, पिता प्रीतनाथ झा, उम्र 30 साल, निवासी वार्ड क्रमांक 10, रहिका थाना, जिला मधुबनी (बिहार)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB