मनचलों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, महिलाओं को अश्लील कॉल-मैसेज से प्रताड़ित, कानून के शिकंजे में मनचला गोपाल गोयल

Police crack down on miscreants, harassing women with obscene calls and messages, Gopal Goyal in the clutches of law

मनचलों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, महिलाओं को अश्लील कॉल-मैसेज से प्रताड़ित, कानून के शिकंजे में मनचला गोपाल गोयल

रायपुर : राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें मानसिक रुप से प्रताड़ित करने वाले कुख्यात मनचले गोपाल गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी महिलाओं के मोबाइल नंबर हासिल कर लगातार कॉल और मैसेज के जरिए उन्हें परेशान करता था. जिससे पीड़िताएं डर और तनाव में थीं. यह मामला सिविल लाइंस थाना के इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की रेकी करता था. किसी न किसी बहाने बातचीत शुरु कर उनका मोबाइल नंबर हासिल करता और इसके बाद लगातार फोन कॉल और अश्लील मैसेज भेजकर उन्हें डर और मानसिक दबाव में रखने का प्रयास करता था. उसकी इन हरकतों से कई महिलाएं दहशत में थीं. लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद अब उन्होंने राहत की सांस ली है.
पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बारीकी से जांच की और सबूतों और सूचनाओं के आधार पर आरोपी को दबोच लिया गया . पुलिस ने गोपाल गोयल के खिलाफ संबंधित धाराओं में जुर्म दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
सिविल लाइंस पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ितों को इंसाफ मिला है. बल्कि समाज में छिपे ऐसे अन्य असामाजिक तत्वों को भी कड़ा संदेश गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t