शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट पर पुर्णतः प्रतिबंध, छत्तीसगढ़ में साहू समाज ने लिया बड़ा फैसला, मूल संस्कृति की तरफ लौटने का संकल्प

Pre-wedding shoots are completely banned; the Sahu community in Chhattisgarh has taken a major decision, vowing to return to their original culture.

शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट पर पुर्णतः प्रतिबंध, छत्तीसगढ़ में साहू समाज ने लिया बड़ा फैसला, मूल संस्कृति की तरफ लौटने का संकल्प

रायपुर : छत्तीसगढ़ में साहू समाज की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. बढ़ती कुरीतियों को देखते हुए साहू संघ ने बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला लिया है. जहां शनिवार को समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्री-वेडिंग शूट को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है कि अब प्री-वेडिंग शूट पर रोक लगा दी है. वहीं समाज के बच्चों और युवाओं के लिए संस्कार शिविर आयोजित कर अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की सलाह दी है. 
वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के सचिव प्रदीप साहू ने ZEE NEWS टीम से कहा यह समाज के हित में बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति, संस्कारों के क्षरण और दिखावे की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर विचार भी किया गया. बता दें कि यह फैसला बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है. वहीं साहू समाज में प्री-वेडिंग शूट को पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा. यह निर्णय समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची, दिखावे और संस्कारहीन परंपराओं पर सीधा प्रहार माना जा रहा है. 
प्री-वेडिंग शूट पर लगाई रोक
बता दें कि छत्तीसगढ़ का साहू समाज हमेशा सादगी, संस्कार और सामाजिक समरसता का प्रतीक माना जाता रहा है. इस फैसले के बाद से समाज को फिर से अपनी मूल संस्कृति की तरफ लौटने का संकल्प लिया गया है. बैठक में नरेंद्र साहू अध्यक्ष, डॉक्टर तिलक साहू समेत कई गणमान्य भी मौजूद रहे हैं. जहां पर प्रीवेडिंग शूट पर रोक लगाने का फैसला किया गया है.
एकजुट होने का दिया संदेश
इसके अलावा, साहू समाज की तरफ से अंतरराज्यीय विवाह पर भी रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा. क्योंकि बड़ी तादाद में तलाक समाज में हो रहे हैं. उसे रोकने के लिए पारिवारिक काउंसलिंग कराने का भी सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है. साहू समाज के संस्कार विकास, सामाजिक एकता और अनुशासन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने करने का फैसला लिया है. बता दें कि प्रदेश साहू संघ ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जो परंपराएं समाज को बर्बाद करती हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB