फारेस्ट की NOC बगैर पुल निर्माण की तैय्यारी, पीएमजीएसवाय की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार, चक्काजाम की चेतावनी
Preparations underway for bridge construction without forest clearance; villagers upset by PMGSY's negligence; appeal to collector for justice; warning of road blockade
गरियाबंद : गरियाबंद के ग्राम पंचायत अमाड़ में पुल निर्माण कार्य ठप होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा पुलिया निर्माण के लिए पुराने रपटा को तोड़ दिया गया. लेकिन फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण अब काम बीच में ही रुक गया है. नाराज ग्रामीण इसकी शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अब तोड़ दिए गए रपटे को पुनः बनाने की मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई है.
मामला एनएच 130सी स्थित जुगाड से अमाड पहुंच मार्ग पर पट्टाबहाल नाला पर बन रही पुलिया का है, जहां दिसंबर माह में निर्माण कार्य शुरू किया गया था. पुल निर्माण के लिए पुराने रपटा को तोड़ दिया गया. लेकिन फॉरेस्ट विभाग की अनुमति नहीं मिलने से काम अधूरा छोड़ दिया गया. अब ग्रामीणों को कच्चे और अस्थायी रास्ते से परेशानियों का सामना कर आवागमन करना पड़ रहा है. जो बारिश के दौरान खतरनाक साबित हो सकती है. अमाड़, देवझर अमली और कुमकोट गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण रुकने से खासकर मरीज, गर्भवती महिलाएं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने और अस्थायी रास्ते को सुरक्षित बनाने की मांग की है. साथ ही 15 दिनों के भीतर समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है. मामले में कलेक्टर ने तत्काल संबंधित विभाग को उक्त तोड़े गए रपटे की जल्द ही रिपेयरिंग करने निर्देशित किया है.
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे मुख्य मार्ग 130-सी पर चक्काजाम करने को मजबूर होंगे. जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



