छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान में रायपुर बंद, व्यापारियों ने दिया सहयोग, क्रांति सेना के करीब सैकड़ों कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, आरोपी गिरफ्तार
Raipur closed in protest against the insult to Chhattisgarh Mother Goddess, traders extended support, hundreds of Kranti Sena workers put under house arrest, accused arrested
रायपुर : रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने बंद का ऐलान किया. इस बीच रायपुर में क्रांति सेना के कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चंद्राकर हॉस्टल, महादेव घाट रोड में हाउस अरेस्ट किया गया.
पुलिस ने हॉस्टल के दरवाजे पर ताला लगा दिया. हॉस्टल के अंदर अमित बघेल सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे. और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. बता दें कि इस महाबंद को छत्तीसगढ़िया व्यापारी संगठनो का भरपूर सहयोग मिला. हालांकि ऐहतियातन रायपुर समेत कई जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर प्रदेश भर में विरोध जारी है. इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
इसी घटनाक्रम के बाद सतनामी समाज के गुरु को अपशब्द कहने वाले सिंधी समाज के एक युवक विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रायगढ़ जिले में युवक का वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज ने विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद युवक के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.
सूत्रों के मुताबिक वीडियो बनाते समय विजय राजपूत के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे. पुलिस अब उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है. वहीं सिंधी समाज ने भी आरोपी से दूरी बनाते हुए उसे समाज से निष्कासित कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



