अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, दो युवकों और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत, वाहन चालक मौके से फरार
An unknown vehicle hit three bike riders, two youths and a woman died on the spot, the driver fled from the spot.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमानकापा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दो पुरुष और एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
मृतक ग्राम सगौना के रहने वाले थे और किसी काम से पास के गांव बिरनपुर जा रहे थे. इसी दौरान रहमानकापा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान पंचराम बैगा उम्र 48 साल, बकेला निवासी प्रेमलाल बैगा, उम्र 35 साल और चीनी बैगा उम्र 30 साल के रुप में हुई है. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है. उसकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. साथ ही लोगों से पूछताछ किया जा रहा है. जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



