पटवारी के यूर्जर ID से भुईया पोर्टल में छेड़खानी, आरोपियों ने 36 लाख का फर्जी लोन निकाला, 2 आरोपी गिरफ्तार, साइबर क्राइम यूनिट की कार्रवाई
Patwari's user ID tampered with on Bhuiya portal, accused obtained fraudulent loan of 36 lakh rupees, 2 arrested, Cyber Crime Unit takes action
दुर्ग : दुर्ग जिले के थाना नंदनी नगर क्षेत्र के बहुचर्चित भुईया पोर्टल छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसीसीयू (साइबर क्राइम यूनिट) और थाना नंदनी नगर की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
यह मामला भुईया सॉफ्टवेयर को हैक कर जमीन का रकबा फर्जी तरीके से बढ़ाकर 36 लाख रुपए का बैंक लोन निकालने से जुड़ा हुआ है. आरोपियों ने मुरमुंदा ग्राम के पटवारी का यूजर आईडी, पासवर्ड और ओटीपी का उपयोग कर भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ की थी. रकबे का हेरफेर करने पर पैसों का ऑफर भी दिया था.
थाना नंदनी नगर में इस मामले में जुर्म दर्ज किया गया. इस मामले की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने मुरमुंदा ग्राम के पटवारी का यूजर आईडी, पासवर्ड और ओटीपी का उपयोग कर भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ की थी.
आरोपियों ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में खसरा नंबर 1538/11 और 187/04 के रकबे में फर्जी बढ़ोतरी दर्ज कर दी. जिससे संबंधित जमें का मूल्य बढ़ाकर बैंक से लोन लेने का रास्ता आसान हो गया.
पुलिस जांच में पाया गया कि इस साजिश में गणेश प्रसाद तम्बोली उम्र 51 साल और उसका साथी अमित कुमार मौर्य उम्र 37 साल की सक्रिय भूमिका रही. दोनों ने अपने परिचित अशोक उरांव के कहने पर यह काम किया. जिसने उन्हें जमीन के रकबे में ऑनलाइन हेरफेर करने के बदले पैसों का ऑफर दिया था.
इन दोनों ने मिलकर ग्राम मुरमुंदा के पटवारी का लॉगिन विवरण लिया और उसकी मदद से भुईया पोर्टल में हेरफेर कर डाटा में बदलाव किया. इसी फर्जी रकबे के आधार पर दीनू राम यादव और एस.राम बंजारे समेत अन्य लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक, अहिवारा शाखा से करीब 36 लाख रुपए का लोन निकाल लिया.
इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी नंदकिशोर साहू को गिरफ्तार कर चुकी थी. अब नए गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है. जिससे और भी लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना जताई जा रही है.
थाना नंदनी नगर के अपराध कमांक 201/2025 धारा 318 (4), 338, 336(3). 340 (2) 3(5) बीएनएस 66 (सी) आई.टी. एक्ट के मामले मे भुईया साफ्टवेयर को हैक कर छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से लोन निकालने के मामले में यह कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



