रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, तिल्दा नेवरा के पार्षद को किया गया गिरफ्तार, निकला पाकिस्तान से कनेक्शन

Raipur crime branch team got a big success, councilor of Tilda Nevra was arrested, connection with Pakistan revealed

रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, तिल्दा नेवरा के पार्षद को किया गया गिरफ्तार, निकला पाकिस्तान से कनेक्शन

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के पार्षद को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पार्षद का पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन है. पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है. दरअसल, सट्टेबाजी मामले में  नंदलाल लालवानी उर्फ नंदू उम्र 57 साल और उसके बेटे पार्षद गोविंद लालवानी उम्र 27 साल को पकड़ा गया है. मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने करोड़ों की सट्टा का खुलासा किया है. पूरा मामला तिल्दा नेवरा क्षेत्र का है.
पाकिस्तानी से है कनेक्शन
क्राइम ब्रांच की टीम के मुताबिक पार्षद का पाकिस्तानी और दुबई सटोरियों से कनेक्शन है. पाकिस्तान के सटोरिए रायपुर में सट्टे का लिंक देकर कारोबार करते आ रहे है. बता दें कि जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से सट्टे की मोटी रकम के हिसाब-किताब और रिकॉर्ड मिले हैं. आरोपी सट्टे के पैसों के लेन-देन के लिए 600 से अधिक बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिन्हें अब फ्रीज कर दिया गया है.
इतना ही नहीं, नंदू लालवानी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और सटोरी गैंग का पर्दाफाश किया है. जो पैनल सट्टा चला रहा था. फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी नंदू लालवानी और गोविंद लालवानी उर्फ़ बबन को गिरफ्तार कर लिया है.
गौरतलब है कि सितंबर 2023 में सट्टे की रकम को लेकर एक मारपीट की घटना सामने आई थी. जिसमें नंदू लालवानी का नाम सामने आया था. उस वक्त भी केस दर्ज हुआ था और उन्हें हिरासत में लिया गया था. पूरा मामला तिल्दा नेवरा क्षेत्र का है.
नंदू लालवानी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और स्टोरी गैंग का पर्दाफाश किया है जो पैनल सट्टा चला  रहा था फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी नंदू लालवानी को गिरफ्तार कर लिया है मामले की पुलिस अभी पूछताछ कर रही है पुलिस बहुत जल्दी बड़ी खुलासा करने वाली है 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गिरफ्तार आरोपी
नंदलाल लालवानी उर्फ नंदू उम्र 57 साल निवासी वार्ड नं. 03, एसबीआई बैंक के सामने, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर
गोविंद लालवानी उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं. 03, एसबीआई बैंक के सामने, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर