गवर्नमेंट-क्वॉर्टर में एक परिवार के 4 लोगों की लाश, कर्मचारी ने पत्नी-बच्चों को जहर दिया, फिर खुद फांसी लगाने की आशंका, इलाके में हड़कंप

Dead bodies of 4 members of a family found in government quarters, employee poisoned his wife and children, then suspected to have hanged himself, panic in the area

गवर्नमेंट-क्वॉर्टर में एक परिवार के 4 लोगों की लाश, कर्मचारी ने पत्नी-बच्चों को जहर दिया, फिर खुद फांसी लगाने की आशंका, इलाके में हड़कंप

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में आज एक ही परिवार के 4 लोगों के एक साथ शव मिले हैं. मृतकों में पति-पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. खबर मिलने पर SP समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बागबाहरा के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी के H-2 बिल्डिंग के अपने मकान नं. 5 में रहने वाले बसंत पटेल उम्र 42 साल का शव फंदे पर लटकता मिला। जबिक उसकी पत्नी भारती पटेल उम्र 38 साल बेटी सेजल पटेल उम्र 11 साल और बेटे कियांश पटेल उम्र 4 साल के शव फर्श पर पड़े मिले हैं. खबर मिलने पर SP समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
बसंत पटेल आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय बागबाहरा मे प्यून (भृत्य) के पद पर कार्रयरत था. मंगलवार की सुबह जब पड़ोसियों को घर से कोई हलचल सुनाई नहीं दी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा बेहद डरावना था.
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिवार में किसी तरह की पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव या आर्थिक परेशानी थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.
शक है कि बसंत पटेल ने अपने परिवार को जहर देकर खुद फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल घटना की वजह अज्ञात है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. फिलहाल बागबाहरा पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पड़ोसियों में शोक की लहर है, सभी लोग इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं. एक प्यून के परिवार में अचानक यह त्रासदी क्यों घटी. यह अब जांच का विषय है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB