बेहद शर्मनाक टिप्पणी, कर्नल सोफिया कुरैशी पर BJP मंत्री विजय शाह के आपत्तिजनक बयान पर मिनिस्टर को बर्खास्त करने की मांग, मांगी माफी
Very shameful comment, BJP minister Vijay Shah's objectionable statement on Colonel Sofia Qureshi demands dismissal of minister, apology sought
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रमुख चेहरा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी पर सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के आदिवासी कल्याण मंत्री विजय शाह पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने बयान को सेना और महिलाओं का अपमान बताया और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है.
नई दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस ने बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के उस कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सेना का नेतृत्व कर रही कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की.
कांग्रेस ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें विजय शाह यह कहते सुने जा सकते हैं कि जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे. हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई.
इस बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे बेहद शर्मनाक और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की.
कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा, मोहम्मद जावेद, दानिश अली और रेणुका चौधरी ने भी मंत्री के बयान को सेना और देश का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की वह अधिकारी हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश का नेतृत्व किया था.
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ऐसे मंत्री को अभी इसी वक्त पर त्यागना चाहिए. पटवारी ने यह भी मांग की कि भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट करना होगा कि यह भाषा विजय शाह की थी या भाजपा की.
इसे महिलाओं और सशस्त्र बलों का अपमान बताया। कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह का बयान अपमानजनक है और सांप्रदायिकता की सभी हदें पार कर गया है. कांग्रेस मांग करती है कि मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए. वह महिलाओं के खिलाफ बोलने के आदी हैं.
कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की अधिकारी हैं, जिन्होंने भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के जरिए मीडिया को जानकारी दी थी.
जिनका भारतीय सेना में एक विशिष्ट रिकॉर्ड है और जो सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ भारत के सैन्य अभियान का हिस्सा नहीं थीं. उन्होंने और विंग कमांडर सिंह ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग की थी.
बता दें कि मध्य प्रदेश के आदिवासी कल्याण मंत्री विजय शाह ने 2013 में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी.
शाह को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया. लेकिन फिर से उन्हें बहाल कर दिया गया. आम तौर पर उनकी बहाली के पीछे यह कारण बताया जाता है कि भाजपा को इस बात की आशंका थी कि उनके हटाए जाने से पश्चिमी मध्य प्रदेश में पार्टी के आदिवासी वोटों पर असर पड़ेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



