लड़की की आवाज निकालकर किया करोड़ों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत कई आरोपियों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raipur police arrested the mastermind of the fake call center and several others for allegedly duping people of crores of rupees using a girl's voice.
रायपुर : रायपुर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद निवासी अनिल कुमार, अजय तिवारी और रिंकू सिंह को गिरफ्तार किया. जिसके बाद फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है. ये आरोपी नोएडा के गौर सिटी मॉल में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर देशभर के लोगों को बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि और लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे. आरोपियों ने रायपुर के मुजगहन निवासी परमजीत सिंह चड्डा से ही 9.60 लाख रुपये ठग लिए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी परमजीत सिंह चड्डा को नवंबर 2024 में एक 8826982241 नम्बर से अनिरुद्ध चौधरी का कॉल आया. जिसमें खुद को डी.बी.टी. भारत बैंक का अधिकारी बताकर कहा गया कि उनके नाम पर 98.64 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी मैच्योर हो चुकी है. आरोपी अनिरुद्ध चौधरी और उसकी सहयोगी सरला आर्या ने
बैंक कर्मी सरला आर्या मो.नं. 7668121478 से कॉल कर प्रोसेसिंग फीस, कागजी कार्रवाई, टैक्स और एनओसी के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम जमा कराई.
झांसे में आकर प्रार्थी ने मार्च से जुलाई 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया. जब आरोपियों ने आरबीआई के फर्जी दस्तावेज और डीडी भेजे, तब शक होने पर प्रार्थी ने बैंक में जांच कराई. जहां ठगी का राजफाश हुआ.
इस मामले की जांच में जुटी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस ने मोबाइल नंबर और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया. जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन दिल्ली-एनसीआर में मिली. पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया. जहां नोएडा के गौर सिटी मॉल में संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर रेड की कार्रवाई की गई.
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए आवाज बदलकर महिला बनकर बात करते थे. जिससे लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाते थे. यह गिरोह पिछले करीब नौ महीने से सक्रिय था और देशभर में लोगों को ठग चुका है. रेड के दौरान मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.
पुलिस अब उनसे अन्य राज्यों में हुई ठगी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरोह ने फर्जी मोबाइल नंबर और बैंक खातों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाई थी. आरोपी मास्टरमाईंट जितेन्द्र कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग मोबाईल फोन जप्त कर कार्यवाही किया गया है.
आरोपी
01. अनिल कुमार पिता स्व. प्रभाति सिंह उम्र 37 साल निवासी ए-102 हयान एन्क्लेव लोनी देहात डी.एल.एफ. अंकुर विहार जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
02. अजय तिवारी पिता स्व. प्रेमचंद तिवारी उम्र 33 साल निवासी ए-32 राहुल विहार विजय नगर थाना विजय नगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
03. रिंकू सिंह पिता स्व. करतार सिंह उम्र 42 साल निवासी प्लॉट नं. 217 शालिमार गार्डन 01 थाना शालिमार गार्डन शाहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
04. जितेन्द्र कुमार पिता करतार सिंग उम्र 35 साल निवासी वसुंधरा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



