कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंपों में लूट और हाईवे पर लूटपाट के दौरान ट्रक हेल्पर की हत्याकांड जका पर्दाफाश, दो गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
Robberies at petrol pumps using guns and the murder of a truck helper during a highway robbery have been exposed; six accused from two gangs have been arrested.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी वारदातों का खुलासा कर पुलिस ने देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंपों में लूट करने वाले अंतरजिला गिरोह को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूटपाट के दौरान हत्या करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश किया है.
पहला मामला
थाना रतनपुर क्षेत्र में 11 जनवरी 2026 की रात ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप में तीन अज्ञात युवक पल्सर मोटरसाइकिल से पहुंचे। पेट्रोल भरवाने के बाद जब सेल्समैन बसंत कुमार कैवर्त ने पैसे मांगे। तो आरोपियों ने रिवॉल्वर जैसे हथियार का डर दिखाकर करीब 15 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए. इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सबूत और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने बेलतरा क्षेत्र के पास घेराबंदी कर वेद प्रकाश वैष्णो, अभिषेक प्रजापति और कपिल पटेल को गिरफ्तार किया.
दूसरा मामला
17 अगस्त 2025 को कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी ट्रक चालक राज सिंह अपने हेल्पर पारस केंवट के साथ सीमेंट लोड कर मनेन्द्रगढ़ जा रहा था. सुबह करीब 4:30 बजे गतौरी के पास ट्रक का टायर पंचर होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और चाकू दिखाकर 6000 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने हेल्पर पारस केंवट पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले की जांच के बाद थाना कोनी में बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया था.
इस लूट-हत्या कांड में भी पुलिस ने करीब कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी इनपुट और स्थानीय मुखबिरों की मदद ली. जांच के दौरान जय दिवाकर, सूरज साहू और प्रदीप धुरी को संदेही के रुप में पकड़ा गया. पूछताछ में तीनों ने कोनी के अलावा हिर्री और चकरभाठा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रक चालकों से लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया.
पुलिस ने इनके कब्जे से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, तीन धारदार लोहे के चाकू, अन्य लूटे गए मोबाइल और नगदी रकम बरामद किया है. तीनों आरोपी पूर्व में भी लूट के मामलों में जेल जा चुके हैं.
आरोपी
जय दिवाकर उम्र 20 साल निवासी बजरंग नगर आवास पारा तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
सूरज साहू निवासी राम मंदिर के पास तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
प्रदीप धुरी निवासी मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



