साहू ट्रेवल्स बस ने युवक को मारी टक्कर, पेड़ से टकराई कार, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 हादसों में तीन लोगों की मौत, चार घायल

Sahu Travels bus hits youth, car hits tree, two bikes collide head-on, three people killed, four injured in three accidents

साहू ट्रेवल्स बस ने युवक को मारी टक्कर, पेड़ से टकराई कार, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 हादसों में तीन लोगों की मौत, चार घायल

साहू ट्रेवल्स बस ने युवक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

दुर्ग : दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत जामगांव आर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. जिसमें पौहा निवासी तरुण चंद्राकर उम्र 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में उनके दोनों बच्चे सुरक्षित रहे.
मिली जानकारी के मुताबिक तरुण चंद्राकर कुम्हली सेवा सहकारी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे. शनिवार को कार्यालय का काम खत्म करने के बाद वे अपने दो बच्चों के साथ पौहा से जामगांव आर की तरफ बाजार जा रहे थे. चश्मदीदों ने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे पौहा और कुम्हली गांव के बीच सामने से आ रही साहू ट्रेवल्स की सवारी बस नम्बर CG05 J 0124 ने तरुण चंद्राकर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तरुण चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि उनके दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी तरह की चोट नहीं आई.
हादसे की सूचना मिलते ही जामगांव आर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। जब पुलिस मृतक के शव को 112 वाहन में रख रही थी. तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे दुर्ग-धमतरी मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और आसपास के क्षेत्रों में भारी जाम लग गया.
घटनास्थल पर पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा और पाटन तहसीलदार भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और व्यवस्था बनाए रखी। स्थानीय लोग मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजा, बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की.
ग्रामीणों ने कहा कि हादसे के बाद सड़क पर सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं. उन्होंने प्रशासन से अपील किया कि सड़क पर नियमित पेट्रोलिंग, गति नियंत्रण और सिग्नल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. ताकि भविष्य में किसी की जान खतरे में न पड़े.
पुलिस ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर था नियमित भुगतान और सख्त नियमों के अभाव में वाहन चालक लापरवाही करते हैं. जिससे गंभीर हादसे होते हैं. इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
स्थानीय प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर मार्ग को खुलवाया और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की. फिलहाल मृतक के परिजनों को प्रशासन द्वारा मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा से लगे सागोना गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. इसमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक लोखान गांव निवासी संतराम और स्वात राम एक ही बाइक पर सवार होकर मध्यप्रदेश की तरफ अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की तरफ जा रहे एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में मध्यप्रदेश निवासी एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. मृतक का नाम और पता फिलहाल मालूम नहीं चल पाया है.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहीं एक घायल का इलाज पंडरिया में जारी है.
खबर मिलते ही कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुकदूर थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि दो बाइकों की आपसी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं। घायलों में दो लोग कवर्धा जिले के लोखान गांव के निवासी हैं. जबकि मृतक और एक घायल मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत, साथी घायल

बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस रोड में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार में सवार दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.
जिसके बाद घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण बिगड़ने के कारण वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी. इस हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t