नहावन से लौट रहे दामाद-सास और साली सड़क हादसे की शिकार, धमतरी में दो सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर का इलाज जारी

Son-in-law, mother-in-law and sister-in-law returning from bathing were victims of a road accident. Two people died in two road accidents in Dhamtari, and treatment of three seriously injured is ongoing.

नहावन से लौट रहे दामाद-सास और साली सड़क हादसे की शिकार, धमतरी में दो सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर का इलाज जारी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो जाने की खबरें सामने आई हैं. यह दोनों घटनाएँ पिछले 24 घंटों के भीतर धमतरी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हैं. स्थानीय पुलिस ने इन मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. पहली घटना दुगली थाना क्षेत्र में हुई है. जिसमे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं मां और बेटी घायल हो गई.
पहला हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर की सुबह बाइक पर सवार होकर दामाद और मां-बेटी नगरी से एक नहावन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े. दामाद की मौके पर मौत हो गई. जबकि उसकी सास और साली गंभीर रुप से घायल हो गई. दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
मृतक भूतेश्वर साहू उम्र 30 उम्र दुर्ग के टेमरी का रहने वाला था. घायलों में उनकी सास गीता बाई साहू उम्र 45 साल और बेटी कुमारी सीमा साहू उम्र 16 साल शामिल हैं, जो चंदनबिरही गांव की निवासी हैं. गीता बाई साहू और कुमारी सीमा साहू को प्राथमिक उपचार के बाद धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
हादसे की खबर मिलने पर दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. वहीं पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
दुसरा हादसा
वहीं मंगल-बुध को हुए सड़क हादसे में अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी के पास कल रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया. इस हादसे में थानेश्वरी नार्वे उम्र 25 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका भाई भीमराव रामटेके उम्र 24 साल गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t