शराब के नशे में चूर पति ने मामूली बात पर डंडे से पीट पीटकर पत्नी का कर दिया कत्ल, पुरानी रंजिश के चलते दुर्ग में युवक की चाकू मारकर हत्या
Drunken husband killed his wife by beating her with a stick over a trivial issue due to old rivalry a young man was stabbed to death in Durg
शराब के नशे में चूर पति ने मामूली बात पर डंडे से पीट पीटकर पत्नी का कर दिया कत्ल
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में शराब के नशे में चूर एक पति ने मामूली बात को लेकर डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले को जांच में ले लिया है. मामला खरसिया क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाम्हनपाली निवासी कुशल चौहान का बुधवार की शाम घरेलु काम को लेकर उसकी पत्नी बिमला चौहान के साथ विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि कुशल चौहान ने घर में रखे डंडे से अपनी पत्नी के सर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे महिला के शरीर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
आरोपी पति गिरफ्तार
डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जिसके बाद जैसे ही पुलिस को जानकारी हुए वह मौके पर पहुंची. जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
बताया जा रहा है की एक पति ने मामूली बात को लेकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ कर रही है. कि आख़िरकार हत्या की वजह का पता चल सके. पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
पुरानी रंजिश के चलते दुर्ग में युवक की चाकू मारकर हत्या
दुर्ग : पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मिलपारा इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोनू श्रीवास्तव और सोनू श्रीवास्तव गजपारा से लगे मिलपारा में रहते हैं. शंकर यादव उम्र 27 साल कंवर पारा गंजपारा वार्ड क्रमांक 37 में रहता था. दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था. मंगलवार की रात दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया.
विवाद इतना बढ़ गया कि मोनू श्रीवास्तव ने अपने भाई सोनू के साथ मिलकर शंकर यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे शंकर के पेट, सीना और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले. खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और परिजनों ने शंकर यादव को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
पत्रकार पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले के 5 आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना उतई के अपराध क्रमांक 266/2024 धारा 333,109,3 (5) बी.एन.एस. के मामले में पत्रकार किशन हिरवानी पिता विष्णु हिरवानी उम्र 45 साल निवासी बंजरग चौक सेलुद पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों भावेश साहू निवासी खोपली, भुवनेश्वर आग्नेकर निवासी गोंडपेण्ड्री, ऋषि ठाकुर निवासी गोंडपेण्ड्री, राकेश मारकण्डे निवासी गोंडपेण्ड्री और यतीश चन्द्राकर निवासी खोपली को 5 सितम्बर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था.
इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता आरोपी देवानंद साहू उर्फ देवा पिता राजकुमार साहू निवासी अचानकपुर थाना उतई जिला दुर्ग घटना के बाद से लगातार गिरफ्तारी के डर से फरार होकर पुलिस से लुकछिप रहा था.
आरोपी देवानंद साहू के पतासाजी दौरान थाना उतई पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा देवानंद साहू के कई ठिकानों पर लगातार दबिश व रेड कार्यवाही की गई, जिससे आरोपी देवानंद साहू 11 सितम्बर 2024 को जेएमएफसी न्यायालय पाटन जिला दुर्ग के सामने पेश हुआ. जहां अदालत के आदेश पर आरोपी देवानंद साहू को न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बता दें कि 4 सितंबर की दोपहर 1.50 बजे पत्रकार किशन अपने फोटो स्टूडियो में बैठा था. वहीं दो व्यक्ति फोटो खिंचाने के नाम पर आया और पत्रकार किशन हिरवानी पर हमला कर दिया. इस दौरान घटना को देखकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भावेश साहू और ऋषि ठाकुर और एक अन्य साथी भाग निकले थे.
आरोपियों की तलाशी के दौरान फरार आरोपी भावेश साहू को ग्राम खोपली से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. आरोपी ने बताया कि वर्षा रेस्टारेंट सेलूद का मालिक देवानंद साहू उर्फ देवा ने तीन दिन पहले भावेश साहू, भुनेश्वर आग्नेकर, ऋषि ठाकुर, राकेश मारकण्डे एवं खोपली के यतीश को बुलाया था और बोला था कि सेलूद के पत्रकार किशन हिरवानी से मेरा झगड़ा हुआ है. उससे मेरा पुराना झगड़ा है, उसको मारना है या फिर हाथ पैर तोड़ना है. जिसके लिए काम होने के बाद अच्छा ईनाम दूंगा.
इस बात पर प्लानिंग किया गया. आरोपियों ने कबीर स्टूडियो का रेकी कर 4 सितम्बर को जब स्टूडियो में कोई नहीं था. तब जाकर किशन हिरवानी को जान से मारने की नियत से वैसबालबैट से सिर हाथ पैर में चोट पहुंचाया.
आरोपी भावेश साहू निवासी खोपली ने बताया कि घटना में 4 अन्य साथी भुनेश्वर आग्नेकर, ऋषि ठाकुर, राकेश मारकण्डे एवं यतीश चन्द्राकर शामिल थे. पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपी भुनेश्वर आग्नेकर निवासी गोंडपेण्ड्री, ऋषि ठाकुर , राकेश मारकण्डे एवं यतीश चन्द्राकर निवासी खोपली को उनके पते पर दबिश देकर गिरफ्त में लिया था.



