स्कूटी सवार को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, वाहन समेत चालक गिरफ्तार
A pickup truck hit a scooter rider, an old man who had gone out for a morning walk died in a road accident, the driver along with the vehicle was arrested
दुर्ग : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें हैं. दुर्ग में मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी. इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. ये पूरा मामला सिटी कोतवाली थाने का है.
मिली जानकारी वके मुताबिक 5 जुलाई की सुबह बुजुर्ग रतनचंद संचेती उम्र 75 साल रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. स्कूटी से निकलकर वे गंजपारा से पटेल चौक की तरफ जा रहे थे. छोटा हाथी टाटा एस CG 07 BQ 3909 ने जोरदार टक्कर मार दी.
मृतक चाय पत्ती और अगरबत्ती का व्यापारी था. गया नगर में उनकी दुकान थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस हादसे की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. ताकि हादसे की वजह का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



