महतारी वंदन योजना में सनी लियोन का नाम शामिल, कांग्रेसी नेता के पोस्ट से मचा बवाल, एकाउंट सीजकर होगी वसूली, दोषी के खिलाफ FIR दर्ज

Sunny Leone's name included in Mahtari Vandan Yojana, Congress leader's post causes uproar, account will be seized and recovery will be done, FIR registered against the culprit

महतारी वंदन योजना में सनी लियोन का नाम शामिल, कांग्रेसी नेता के पोस्ट से मचा बवाल, एकाउंट सीजकर होगी वसूली, दोषी के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर : बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्यवाही करने और इस काम में शामिल व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं. महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर जरुरी कार्यवाही भी की है.
कांग्रेसी नेता जय वर्धन बघेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस योजना पर सवाल खड़े कर दिया. इस तरह की घटनाएं न सिर्फ योजना की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाती हैं. बल्कि उन असली लाभार्थियों को भी प्रभावित करती हैं. जिनके लिए यह योजना बनाई गई थी. क्या यह एक लापरवाही है या फिर यह योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण है?
कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है. भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, पॉर्न स्टार के नाम से महतारी वंदन की राशि जारी हो रही है. पति का नाम पोर्न स्टार जॉनी सिंस लिखा हुआ है. सनी लियोनी के नाम से हर महीने 1000 रुपए जारी हो रहा है. बैज ने सरकार से मामले की जांच करने की मांग की है.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है. घोटाले के लिए मंत्री और सरकार जिम्मेदार है. सनी लियोनी के नाम से रकम जारी हो रही है. कल करीना कपूर का नाम भी सामने आएगा. गड़बड़ी के लिए साय सरकार जिम्मेदार है. गंभीरता से जांच होनी चाहिए.
बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत मिली. जिसकी शुरुआती जांच से पता चला कि उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है.
इस मामले की जांच किए जाने पर पता चला की वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है.
आरोपी के खिलाफ शासन के साथ धोखाधड़ी करने के जुर्म में FIR दर्ज कराई जा रही है. उसके बैंक खाते को होल्ड कर वसूली की भी कार्यवाही की जा रही है. इसके अलावा संबंधित कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है.
राज्य सरकार की वेबसाइट पर दर्ज विवरण के मुताबिक माओवाद प्रभावित बस्तर के तलूर आंगनबाड़ी में सनी लियोन के नाम से आवेदन दर्ज किया गया था. वेबसाइट पर दर्ज विवरण के मुताबिक सनी लियोन पति जॉनी सिंस का पंजीयन क्रमांक MVY006535575 आंगनबाड़ी और सुपरवाईज़र द्वारा सत्यापित है और इस साल मार्च से उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता क्रमांक xxxxx76531 में राशि जमा की जा रही है. इस महीने भी उनके खाते में एक हजार रुपए जमा किए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI