अफेयर के शक में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, परिवार संग ससुराल में रह रहा आरोपी चैतराम गिरफ्तार
Suspecting an affair, the husband killed his wife with an axe; the accused, Chaitram, who was living with his family at his in-laws' house, was arrested.
कोरबा : कोरबा जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात वारदात सामने आई है. कटघोरा थाना इलाके के बरपाली गांव में विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है. हत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बरपाली गांव में बुधवार सुबह पति चैतराम धनवार उम्र 45 साल और उसकी पत्नी बंधन बाई धनवार उम्र 43 साल के बीच चरित्र को लेकर विवाद हो रहा था. इसी दौरान शराब के नशे में धुत पति ने बंधन बाई धनवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. फर्श खून से सन गया. पत्नी बंधन बाई की मौके पर ही मौत हो गई.
घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और उन्होंने पुलिस को खबर दी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ग्रामीणों से वारदात को लेकर जानकारी ली जा रही है.
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पारिवारिक कलह के चलते हत्या के बाद सामने आई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



