फिल्मी हीरो गोविंदा के गरबा कार्यक्रम में मचा हंगामा, भगदड़ से कई महिलाएं और बच्चियां घायल, अश्लील गाने पर डांस को लेकर नाराजगी
A commotion erupted at Govinda's Garba performance, injuring several women and girls in a stampede. Displeasure erupted over dancing to obscene songs.
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि के मौके पर आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की मौजूदगी से उत्साहित भीड़ बेकाबू हो गई. अफरा-तफरी के बीच सूरजपुर से आई 14 साल की एक बच्ची का पैर टूट गया. जबकि दो महिलाएं भी चोटिल हो गईं. हादसे से कार्यक्रम की अव्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई.
सरगवा स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि भारी भीड़ और सीमित जगह की वजह से अफरा-तफरी मच गई. जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस दौरान सूरजपुर से परिजनों के साथ कार्यक्रम में आई 14 साल की एक लड़की का पैर टूट गया. बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
कार्यक्रम में बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा की मौजूदगी मुख्य आकर्षण रही. जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, लोग उन्हें देखने और करीब जाने की कोशिश करने लगे. गोविंदा ने अपनी फिल्मों के सुपरहिट गानों पर डांस किया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और स्टेज के पास धक्का-मुक्की शुरु हो गई. अफरा-तफरी और हादसे ने पूरे आयोजन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए.
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक और विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि गोविंदा ने गरबा कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसे गानों पर डांस किया. जिन्हें अश्लील करार दिया जा रहा है. कई यूजर्स ने कार्यक्रम में इस तरह के गीत बजाने पर नाराजगी जताई और इसे नवरात्रि की पवित्रता के खिलाफ बताया.
इस घटना से रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की कमी उजागर हो गई. आयोजकों ने बड़ी तादाद में दर्शकों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की थी. कम जगह की वजह से स्थिति बिगड़ी और लोगों को चोटें आईं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे बड़े आयोजनों में प्रशासन और आयोजकों को भीड़ नियंत्रण के लिए बेहतर प्रबंधन करना चाहिए था. अगर पर्याप्त सुरक्षा और एंट्री मैनेजमेंट होता तो यह हादसा टाला जा सकता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



