राजिम और महासमुंद में अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे 13 हाइवा वाहनों को खनिज विभाग की टीम ने किया जप्त, जारी रहेगी कार्यवाही
The Mineral Department team seized 13 heavy vehicles illegally transporting minerals in Rajim and Mahasamund; action will continue.
रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सुबह 4 बजे चलाए गए विशेष अभियान में विभाग की टीम ने 8 हाइवा वाहनों को जप्त किया है. इनमें 5 हाइवा रेत, 2 हाइवा मुरुम और 1 हाइवा गिट्टी से भरे हुए थे. सभी वाहनों को उपरवारा चौकी के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मिल्ली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई उप संचालक खनि प्रशासन राजेश मालवे के आदेश और उमेश भार्गव के निर्देश पर की गई. खनिज विभाग की टीम ने तड़के सुबह अभनपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 5 हाइवा रेत, 2 हाइवा मुरुम और 1 हाइवा गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए, जिसके बाद सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया
इस पूरी कार्रवाई में खनि निरीक्षक प्रवीण नेताम, प्रीति सिन्हा, सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा, सैनिक रिजवान, गोलू वर्मा और लुकेश वर्मा शामिल रहे. खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है. विभाग ने आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा 21 मई, 22 मई एवं 23 मई को विशेष जांच अभियान चलाते हुए अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे 5 हाइवा वाहनों को जप्त किया.
जप्त वाहनों में खनिज साधारण रेत से भरे 3 हाइवा तथा गिट्टी से भरे 2 हाइवा वाहन शामिल हैं. कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाना तुमगांव और थाना महासमुंद में रखा गया है. जप्त सभी वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
विभाग द्वारा पूर्व में भी जिले के खनिज पट्टेदारों एवं परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण दण्डनीय अपराध है. इसके बावजूद अवैध परिवहन पाए जाने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. खनिज विभाग ने निर्देशित किया है कि भविष्य में अवैध उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



