गरियाबंद जंगल के सन्नाटे में मिली बुजुर्ग की लाश, हत्या, हादसा या छिपा है कोई बड़ा राज?, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, तरह-तरह की चर्चाएं

The body of an elderly man was found in the silence of the Gariaband forest. Was it murder, accident, or is there a hidden secret? A sensation spread in the area, and the police are investigating, sparking various discussions.

गरियाबंद जंगल के सन्नाटे में मिली बुजुर्ग की लाश, हत्या, हादसा या छिपा है कोई बड़ा राज?, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, तरह-तरह की चर्चाएं

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर कोड़ो हरदी मोड़ के पास जंगल में एक संदिग्ध लाश मिलने की खबर सामने आई. घटना की जानकारी मिलते ही गरियाबंद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरीगांव बीट के कक्ष क्रमांक 563 में मेन रोड 130C से करीब 100 मीटर अंदर जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला. मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शव की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसकी पहचान कर पाना फिलहाल बेहद मुश्किल बताया जा रहा है।सुबह करीब 10 बजे के आसपास वन विभाग के कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी पुलिस विभाग को दी
स्थानीय लोगों द्वारा खबर दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच की जा रही है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने और मौत की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है. वहीं मामले को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. शव संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक शव करीब 15 से 20 दिन पुराना माना जा रहा है. जंगल के भीतर मिले इस शव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर मृतक कौन है? उसकी मौत कैसे हुई? क्या यह हत्या है, हादसा या फिर कोई और रहस्य? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है.
मौके से एक टी-शर्ट  जिस पर पीपल काल ममी पापा लिखा हुआ हैं और लुंगी बरामद की गई है, जिन्हें पुलिस अहम सुराग मानकर जांच में जुटी हुई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इलाके में इस घटना के बाद चर्चाओं का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t