शरीर पर पत्थर बंधे हालत में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या की आशंका से दहशत से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
The body of an unidentified young man was found with stones tied to his body, causing panic in the area. The possibility of murder has created an atmosphere of fear and apprehension. Police have launched an investigation.
तखतपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से रविवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. घोरामार के फेकूबांध में ग्रामीणों ने पानी की सतह पर एक युवक का संदिग्ध हालत में तैरता हुआ शव देखा. खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी तादाद में मौके पर इकट्ठा हो गए और कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
घोरामार के फेकूबांध में मिली लाश की खबर मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकाला. लाश की हालत देखकर ग्रामीण और पुलिस दोनों दंग रह गए. क्योंकि युवक के शरीर पर भारी पत्थर बांधकर उसे पानी में डुबोया गया था. इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि मामला साधारण नहीं बल्कि किसी संगठित वारदात का हो सकता है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। युवक आसपास के किसी गांव का निवासी है या बाहर से लाकर वारदात को अंजाम दिया गया है. इस पर पुलिस जांच में जुटी है.
कोटा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए गए हैं. पुलिस टीम ने फेकूबांध के आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी भी ली है. साथ ही पड़ोसी गांवों में लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. ताकि मृतक की पहचान की जा सके.
प्रारंभिक आशंका है कि युवक की हत्या कर उसके शरीर पर पत्थर बांधकर उसे बांध में फेंका गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी.
घटना के बाद इलाक़े में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और जांच में मदद करने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



