पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, चालक जिंदा जला, फॉरेंसिक जांच में एक ही व्यक्ति की अस्थि मिली, गाड़ी में दूसरी महिला के साथ होने की चर्चा

The car caught fire after hitting a tree, the driver was burnt alive, forensic investigation found bones of only one person, there is talk of another woman being in the car

पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, चालक जिंदा जला, फॉरेंसिक जांच में एक ही व्यक्ति की अस्थि मिली, गाड़ी में दूसरी महिला के साथ होने की चर्चा

कोरबा : कटघोरा-पेंड्रारोड के लैंगा-कारीमाटी मार्ग पर एक कार में सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद आग लग गई. जिसमें चालक जिंदा जल गया. मृतक की पहचान कोरबा शहर के सीतामढ़ी निवासी  भुवन महंत के रुप में हुई है. वह उज्जैन जाने की बात कह घर से निकला था. घटनास्थल से एक महिला के लापता होने की चर्चा है. 
मिली जानकारी के मुताबिक पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा-कारीमाटी के पास रात करीब दो बजे कार कोरबा की तरफ आ रही थी। कारीमाटी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई.
अंदाजा लगाया जा रहा है कि चालक कार से बाहर नहीं निकल सका. जलने से सीट पर ही उसकी मौत हो गई. खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक एक्सपर्ट टीम ने स्थल पर जांच पड़ताल की.
तेज रफ्तार में थी कार
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर कार में चालक का ही शव दिखाई दे रहा था. जांच के दौरान मालूम चला कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक छह सीतामणी स्टेशन के सामने निवासरत भुवन महंत ऑल्टो कार चला रहा था. वह किसी काम से गया था और वापस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया.
पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज रही होगी. रात ज्यादा होने से चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर पेड़ से जा टकराई. शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया.
पेड़ से कार टकराने के नहीं मिले निशान......
हादसे के बाद इस बात की चर्चा थी कि कार में दो लोग सवार थे. लेकिन फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने सिर्फ एक व्यक्ति की अस्थि मिलने की पुष्टि की. पेड़ से टकराने के निशान भी कार में नहीं मिले हैं. कोई चश्मदीद भी नहीं है. जिससे हादसे की वजह का पता चल सके. थाना प्रभारी ने कहा कि शव पूरी तरह जल चुका था. सिर्फ हड्डियां ही मिली हैं. दूसरे तथ्यों की भी जांच की जा रही है.
साथ में निकली थी एक और महिला......
सीतामढ़ी में रहने वाले भुवन महंत की पत्नी को मौके पर पुलिस लेकर पहुंची. कार की शिनाख्ती की कार्रवाई कराई जा रही। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है. मोहल्ले से एक महिला भी लापता है. चर्चा यह है कि यह महिला भी भुवन के साथ निकली थी. लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB