'रशियन' गर्ल को में मिल गई जमानत आ गई जेल से बाहर, विदेश जाने पर लगी रोक, पासपोर्ट जब्त, वकील- ड्राइविंग नहीं आती, बावजूद फंसाया गया

'Russian' girl got bail and came out of jail, banned from going abroad, passport confiscated, lawyer said she was framed even though she did not know driving

'रशियन' गर्ल को में मिल गई जमानत आ गई जेल से बाहर, विदेश जाने पर लगी रोक, पासपोर्ट जब्त, वकील- ड्राइविंग नहीं आती, बावजूद फंसाया गया

रायपुर : राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर 6 फरवरी की रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में गिरफ्तार की गई विदेशी युवती को कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट के हुक्म के बाद युवती को सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया. हालांकि फिलहाल वह भारत नहीं छोड़ सकेगी. क्योंकि उसका पासपोर्ट पुलिस की हिरासत में है.
वकील ने उठाए जांच पर सवाल
युवती के वकील अनुराग गुप्ता ने कोर्ट में कई तकनीकी और कानूनी खामियों को उजागर किया. उन्होंने बताया कि पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं है. जिससे यह साबित होता हो कि कार खुद युवती चला रही थी. गुप्ता ने कहा कि “वह सिर्फ एक को-पैसेंजर थी और उसे ड्राइविंग भी नहीं आती. पुलिस के पास यह साबित करने के लिए कोई सीसीटीवी फुटेज या प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है.”
वियना कन्वेंशन के उल्लंघन का आरोप
वकील ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय संधि वियना कन्वेंशन के नियमों के उल्लंघन की बात भी कोर्ट में रखी. गुप्ता ने कहा कि “युवती की गिरफ्तारी की सूचना तत्काल उसके देश के दूतावास को दी जानी चाहिए थी. लेकिन तेलीबांधा पुलिस ने इसमें देरी की. जो अंतरराष्ट्रीय नियमों की अवहेलना है.”
भाषा की बाधा बनी चुनौती
युवती की गिरफ्तारी के दौरान सारा पुलिसिया कार्य हिंदी में किया गया. जबकि वह हिंदी नहीं समझती. अरेस्ट मेमो सहित सभी दस्तावेज इंग्लिश में नहीं थे. जिससे वह अपनी स्थिति नहीं समझ सकी. इस मुद्दे को भी कोर्ट में गंभीरता से लिया गया.
“वह टूरिस्ट है, टेररिस्ट नहीं”
वकील ने मीडिया ट्रायल और पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “पुलिस ने मीडिया और जनदबाव में आकर उस पर गंभीर धाराएं लगाई. जबकि यह मामला मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आना चाहिए था. वह भारत टूरिस्ट बनकर आई थी. न कि किसी अपराधी इरादे से.”
गुप्ता ने यह भी बताया कि अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी.
क्या है मामला?
6 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे वीआईपी रोड पर बिलासपुर नंबर की एक कार ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे. चश्मदीदों के मुताबिक कार में एक विदेशी युवती और एक युवक सवार थे. घटनास्थल पर पुलिस से युवती की बहस भी हुई थी. जिसके बाद उसे गैर इरादतन हत्या की धाराओं में गिरफ्तार किया गया था.
फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और युवती की विदेश यात्रा पर रोक बरकरार है. यह मामला अब न्यायिक जांच और पुलिस की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़ा कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB