डायरिया से बुजुर्ग महिला की मौत, 14 लोग अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, गांव में पहुंचे कलेक्टर

An elderly woman died of diarrhea, 14 people were admitted to the hospital, panic in the health department, the collector reached the village

डायरिया से बुजुर्ग महिला की मौत, 14 लोग अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, गांव में पहुंचे कलेक्टर

सरगुजा : लुंड्रा ब्लॉक अंतर्गत चिरगा पंचायत के बेवरापारा में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला है. यहां रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के 14 पहाड़ी कोरवा ग्रामीण डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं. जबकि एक संक्रमित महिला की मौत हो गई. डायरिया फैलने की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बेवरापारा में 27 पहाड़ी कोरवा परिवार हैं. 60 साल की बिलासो पति पारस 13 अप्रैल को उल्टी-दस्त से पीड़ित थी. जिसके बाद पहाड़ी कोरवा महिला बिलासो पति पारस की दोपहर को मौत हो गई. कोरवा बाहुल्य बेवरापारा गांव में डायरिया फैलने की खबर सोमवार को स्वास्थ्य अमले को मिली. जिसके बाद धौरपुर के बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर पीड़ितों की जांच की और 11 लोगों को सीएचसी धौरपुर में भर्ती कराया गया. इनमें से तीन मरीजों को मंगलवार शाम तक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. जबकि बाकी अन्य मरीजों का इलाज जारी है. सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
मामले के बारे में जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर विलास भोसकर गांव पहुंचे और उन्होंने यहां पेयजल स्रोतों का जायजा लिया. पीएचई विभाग के अधिकारी को पानी का सैम्पल लेकर जांच कराने कहा. कलेक्टर ग्रामीणों से मुलाकात करने के बाद स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया. कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल के लिए गांव में कुआं एवं बोरवेल निर्माण कराने के निर्देश दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB