पोस्टमार्टम के लिए आया था लड़की का शव, कर्मचारियों ने किया कांड, फिर जो हुआ...
Hardoi Latest News : हरदोई से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. पोस्टमार्टम के लिए आने वाली डेड बॉडी से लूट की जाती थी. पोस्टमार्टम हाउस पर डेड बॉडी से सोने व चांदी के जेवर उतार लिए जाते थे.
Hardoi Latest News : हरदोई से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. पोस्टमार्टम के लिए आने वाली डेड बॉडी से लूट की जाती थी. पोस्टमार्टम हाउस पर डेड बॉडी से सोने व चांदी के जेवर उतार लिए जाते थे. महिला सिपाही की बड़ी बहन की संदिग्ध मौत के बाद भी ऐसा हुआ तो उसने शिकायत कर दी. इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.
लूट की अनोखी घटना सामने आने के बाद हर कोई सन्न रह गया है जहां महिला सिपाही की बड़ी बहन के शव से जेवर लूटने का मामला सामने आया है. इस लूट मामले में लोगों की नाराजगी सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सख्त रुख दिखाना पड़ा है. उन्होंने सोमवार को जांच रिपोर्ट मिलने के कुछ ही देर बाद पोस्टमार्टम हाउस में तैनात दो आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को हटाते हुए आउट सोर्सिंग कंपनी को भी सख्त चेतावनी दी है. हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की है.
पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी निक्की की 26 वर्षीय बड़ी बहन पिंकी की मौत संदिग्ध हालात में नौ अप्रैल को हो गई थी. उसका शव पोस्टमार्टम के लिए आधुनिक चीरघर हरदोई लाया गया था. पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर चले गए थे. 17 जून को निक्की ने सीएमओ डा. रोहताश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उसने बताया कि उनकी बहन के कान और नाक में सोने की बाली थी. पोस्टमार्टम के दौरान से यह जेवर गायब थे.
पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारियों को हटाया
सीएमओ ने यह मामला गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी. कमेटी में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार और सीएचसी अहिरोरी के अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सिंह को रखा गया. सोमवार को कमेटी ने जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी. इसके कुछ ही देर बाद सीएमओ डॉ रोहताश कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस में तैनात रूपेश पटेल और वाहिद को हटा दिया है. सीएमओ ने बताया कि दोनों ही आउट सोर्सिंग कंपनी के माध्यम से रखे गए कर्मचारी थे. आउट सोर्सिंग कंपनी को इस बारे में पत्र भेज दिया गया है, साथ ही यह भी चेताया गया है कि कर्मचारियों की नियुक्ति करते समय उनके आचरण के बारे में भी पता कर लें.
सिपाही की बड़ी बहन का हुआ था पोस्टमार्टम
जनपद में सिर्फ दो जगहों पर ही पोस्टमार्टम होते हैं. हरदोई में लखनऊ रोड स्थित 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय परिसर के पास पोस्टमार्टम हाउस है. इसके अलावा संडीला सीएचसी के पास ही पोस्टमार्टम हाउस बना है. दोनों ही जगहों पर पोस्टमार्टम होते हैं. पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी निक्की की बड़ी बहन पिंकी (26) की मौत संदिग्ध हालात में नौ अप्रैल को हो गई थी. उसका शव पोस्टमार्टम के लिए आधुनिक चीरघर हरदोई लाया गया था. पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर चले गए थे.(एजेंसी)



