मछली मारने के लिए मछुआरे ने फेंका जाल, खुद के उपर लिपट जाने से तेज बहाव में फंसा. दुसरे दिन मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

The fisherman threw his net to catch a fish and got caught in the strong current after it got wrapped around himself Dead body found the next day police engaged in investigation

मछली मारने के लिए मछुआरे ने फेंका जाल, खुद के उपर लिपट जाने से तेज बहाव में फंसा. दुसरे दिन मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना अंतर्गत आमादरहा नदी में शुक्रवार को एक मछुआरे की नदी में डूबने से मौत हो गई थी. जिसकी लाश की तलाश धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर और उनके टीम द्वारा की जा की जा रही थी. 
नराईटिकरा का रहने वाला मछुवारा संजय यादव पिता प्राण यादव उम्र 47 साल जो अपना जीवन यापन करने के लिए आमदरहा चेक डेम में 4 अक्टूबर 2024 को मछली मारने गया और डेम में जाल सहित उतरा था. मृतक जाल को अपने हाथों और कमर में बांधकर जब मछली मारने के लिए जाल फेका जो खुद के उपर जाल लपट जाने से तेज बहाव में फस गया. जिससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई.
जिसे SDRF रायगढ़ के द्वारा कल दिन भर खोज किया गया लेकिन खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने से बिलासपुर संभाग स्तरीय टीम DDRF की टीम रात में आईं थी. तब आज फिर से कोशिश की गई. जिसके बाद करीब एक किलो मीटर की दूरी पर संजय का शव बाहर निकाला गया. जिसे बरामद कर आगे की वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb