पति बना हैवान, पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर काटा गला...

Crime News : पारिवारिक विवाद में पति ने विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी। घर के हालात से पता चल रहा कि महिला की हत्या कितनी निर्ममता से की गई। घर में चूड़ियां टूटी पड़ी थी। दरवाजे पर चप्पल और दीवारों पर खून था। नवाबगंज के जयनगर गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की फरसे से गला रेतकर हत्या कर दी।

पति बना हैवान, पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर काटा गला...

Crime News : पारिवारिक विवाद में पति ने विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी। घर के हालात से पता चल रहा कि महिला की हत्या कितनी निर्ममता से की गई। घर में चूड़ियां टूटी पड़ी थी। दरवाजे पर चप्पल और दीवारों पर खून था। नवाबगंज के जयनगर गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की फरसे से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव से भाग गया। जब दोपहर से रात तक महिला के घर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोग देखने पहुंचे। वहां बेड पर महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। गर्दन पर धारदार हथियार का निशान था। वहीं पास में खून सना फरसा भी पड़ा था। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे। परिवार वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

जयनगर निवासी मकशद शाह का विवाह तीन साल पहले बहेड़ी तहसील के रिछा निवासी फराह से हुआ था। मकशद शाह चारपाई बेचने का काम करता है। दंपति में अक्सर विवाद होता था। उन्हें कोई संतान भी नहीं थी। बुधवार दोपहर भी मकशद शाह का किसी बात को लेकर फराह से झगड़ा हो गया। शाम होते-होते घर में सन्नाटा छा गया। काफी समय तक घर में जब कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने रात नौ बजे घर में जाकर देखा। वहां फराह का शव बेड पर पड़ा था। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से काटने का निशान था। वहीं पास में खून से सना फरसा भी पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पहले दौड़कर पीटा, फिर काट दिया गला

जयनगर गांव में मकशद शाह के घर जब पुलिस पहुंची तो वहां के हालात हत्या की पूरी कहानी बयां कर रहे थे। घर में चूड़ियां टूटी पड़ी थीं। चप्पल दरवाजे पर पड़ी थीं। दीवार पर भी खून लगा था। बेड पर खून ही खून था। ऐसा लग रहा था जैसे फराह ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया हो। बहेड़ी के रिछा निवासी जफर अली की बेटी फराह की बहुत निर्ममता से हत्या की गई। जब पुलिस को महिला की हत्या होने की सूचना मिली तो इंस्पेक्टर राजकुमार फोर्स के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। 

पुलिस ने जब वहां छानबीन की तो पता चला कि हत्या से पहले पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। फराह की चूड़ियां टूटी हुई पूरे घर में बिखरी पड़ी थीं। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। हाथों में चूड़ियां चुभने के निशान बने थे। दरवाजे पर चप्पल पड़ी थी। जैसे मानों फराह ने जान बचाने को घर से भागने का प्रयास किया हो। कमरे में भी सामान बिखरा था। लग रहा है जैसे फरार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया हो। उसके बाद जब वह बेड पर गिर गई, तभी उसका गला काट दिया गया।

पुलिस का कहना है कि हत्या शाम के समय ही कर दी गई होगी क्योंकि बेड पर खून जम गया था। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सैंपल आदि लिये गए। हत्यारोपी मकशद का फोन भी स्वीच आफ था। मकशद शाह की तलाश में पुलिस उसके रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है।

पुलिस कर रही जांच

नवाबगंज पुलिस का कहना है कि मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मायके वाले दहेज हत्या ही मान रहे हैं। हालांकि सच्चाई मकशद शाह की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा। पति और पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगालेगी। कई बिंदुओं का ध्यान में रखकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दहेज हत्या ही बता रहा मायके पक्ष

मृतका फराह के पिता जफर अली ने पुलिस को बताया कि मकशद शाह का व्यवहार बेटी फराह के प्रति तीन साल में कभी ठीक नहीं रहा। आये दिन वह बेटी को मारता पीटता था। वह अक्सर उसे अपने पिता से बाइक, चेन और अंगूठी लाने के लिए कहता था। झगड़ा निपटाने को कई बार दोनों पक्षों में समझौता हुआ। हर बार मकशद शाह माफी मांगकर फराह को मायके से विदा करा लाता था। इसके कुछ दिन तक सब ठीक रहता था। बाद में वह फिर से मारपीट शुरू कर देता था।(एजेंसी)