Amazon पर ग्रेट समर सेल शुरू, 20 हजार से कम में ये 5G स्मार्टफोन...

Amazon Great Summer Sale : लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर ग्रेट समर सेल शुरू हो गई है और ढेरों स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। हम 20 हजार रुपये से कम में मिल रहीं बेस्ट डील्स आपके लिए एकसाथ लेकर आए हैं,

Amazon पर ग्रेट समर सेल शुरू, 20 हजार से कम में ये 5G स्मार्टफोन...

Amazon Great Summer Sale : लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर ग्रेट समर सेल शुरू हो गई है और ढेरों स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। हम 20 हजार रुपये से कम में मिल रहीं बेस्ट डील्स आपके लिए एकसाथ लेकर आए हैं, जिससे चुनना आसान हो। लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Great Summer Sale शुरू हो गई है और 2 मई से शुरू हुई इस सेल में ढेरों प्रोडक्ट्स बंपर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इस सेल में अलग-अलग प्राइस सेगमेंट के स्मार्टफोन्स बेहद कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। अगर आपका बजट 20,000 रुपये से कम है, तो हम इस सेल में धाकड़ छूट पर मिल रहे बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं।

Honor X9b 5G

ऑनर का मजबूत डिस्प्ले वाला यह मिडरेंज फोन पहली बार 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। इसकी कीमत 25,999 रुपये है लेकिन बैंक ऑफर के बाद इसे बंपर छूट पर खरीदा जा सकता है। 108MP ट्रिपल कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा वाले फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही इसकी 5800mAh बैटरी 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करती है।

Samsung Galaxy M15 5G

सैमसंग की M-सीरीज का यह पावरफुल फोन उनके लिए अच्छा है, जिन्हें 10 हजार रुपये के करीब नया 5G फोन चाहिए। करीब 11,999 रुपये पर लिस्टेड डिवाइस की कीमत कूपन ऑफर के बाद महज 10,999 रुपये रह जाती है। इसमें 6.5 इंच का sAMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। 50MP ट्रिपल कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा वाले फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है और 6000mAh बैटरी 25W चार्जिंग के साथ मिलती है।

Realme Narzo 70 Pro 5G

ग्रेट समर सेल में ग्राहक Realme का यह पावरफुल फोन 17,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीद सकते हैं। इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। 50MP ट्रिपल कैमरा वाला डिवाइस 16MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलता है और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी दी गई है।(एजेंसी)