माता-पिता की लड़ाई देखकर घर से भागा बेटा, सुबह लौटा तो दोनों की मिली लाश, पत्नी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी!, इलाके में फैली सनसनी
The son ran away from home after seeing his parents fighting, when he returned in the morning he found both of them dead, the husband killed his wife and then committed suicide!, sensation spread in the area
बिलासपुर : कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम उमरिया में रहने वाली महिला का खून से सनी लाश मिली है. उसके पति का शव घर के ही एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहा था. खबर मिलने पर पहुंची बेलगहना पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि रविवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था. पुलिस को शक है कि पति ने हत्या के बाद खुदकुशी कर ली है. पीएम रिपोर्ट से मामला साफ होगा. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बेलगहना चौकी प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि ग्राम उमरिया में रहने वाले सुखसिंह बैगा उम्र 55 साल रोजी मजदूरी करते थे. उनका बेटा चुन्नी लाल बैगा पास के गांव में रहकर रोजी मजदूरी करता है. घर पर सुखसिंह अपनी पत्नी कुंवरिया बाई उम्र 50 साल और 11 साल के बेटे दिलेश के साथ रहते थे. सोमवार की सुबह दिलेश घर आया तो उसकी मां की खून से लथपथ लाश बरामदे में पड़ी थी. अंदर कमरे में उसके पिता की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी. उसने भागकर मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी दी.
इधर घटना की खबर पर बेलगहना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. प्राथमिक पूछताछ में दिलेश ने बताया कि रविवार की रात उसके पिता सुखसिंह मां कुंवरिया बाई से रुपये मांग रहे थे. मना करने पर उसने कुंवरिया बाई की पिटाई शुरु कर दी. इसे देख दिलेश डर गया. वह भागकर पास में ही रहने वाले अपने मामा के घर चला गया था.
पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होने की वजह परिवार के अन्य सदस्य ने ध्यान नहीं दिया. इधर दिलेश अपने मामा के घर पर ही सो गया. सुबह जब वह घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई. पुलिस को शक है कि ग्रामीण ने पत्नी की हत्या के बाद खुद कमरे में जाकर फांसी लगाई है. पुलिस ने दोनों के शव का पीएम कराया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



