दो भाईयों के बीच संपत्ति के बटवारे को लेकर हुआ विवाद, युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड के लिए मजबूर करने वाली पत्नी और भाई गिरफ्तार

There was a dispute between two brothers over property division, the young man committed suicide, the wife and brother who forced him to commit suicide were arrested

दो भाईयों के बीच संपत्ति के बटवारे को लेकर हुआ विवाद, युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड के लिए मजबूर करने वाली पत्नी और भाई गिरफ्तार

धमतरी : बड़े भाई (मृतक) और छोटे भाई के बीच संपत्ति के बटवारे को लेकर दोनों में विवाद हुआ. जिसके बाद मृतक विनायकदास ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने के जुर्म में पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक विनायकदास की खुदकुशी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की. विनायकदास ने खुदकुशी के पहले सुसाईडल नोट लिख दिया था. जिसमे मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी व भाई को बताया था.
जांच और मृतक द्वारा लिखा गया सुसाईडल नोट एवं हस्तलिपी विशेषज्ञ के परीक्षण रिपोर्ट में मृतक द्वारा सुसाईडल नोट के आधार पर आरोपियों के द्वारा खुदकुशी करने के लिये प्रताड़ित/उत्प्रेरित करने से मृतक विनायकदास द्वारा खुद जहर सेवन कर खुदकुशी करने का जुर्म करना पाए जाने से थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप.क्र. 462/24 धारा 306, 34 भादवि. के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान मृतक की पत्नी और गवाहों के बयान व पूर्व जांच से आरोपीगण 01 मनमोहनदास हैवार पिता स्व रामूदास हैवार उम्र 39 साल 02 सावित्री हैवार पति मनमोहनदास हैवार 36 साल दोनों निवासी रामपुरवार्ड धमतरी दीक्षित कालोनी धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी को कड़ाई से पूछताछ किया गया और मृतक की पत्नी और गवाहों के बयान से ये बात भी सामने आई कि दोनों भाईयों के बीच में संपत्ति के बटवारे को लेकर विवाद था.
आरोपीगण को खिलाफजुर्म करने के पुख्ता सबूत पाए जाने के बाद आरोपीगणों को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
आरोपीगण
(01) मनमोहनदास हैवार पिता स्व रामूदास हैवार उम्र 39 साल साकिन रामपुरवार्ड धमतरी दीक्षित कालोनी धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी 
(02) सावित्री हैवार पति मनमोहनदास हैवार 36 साल दोनो निवासी रामपुरवार्ड धमतरी दीक्षित कालोनी धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI