नवंबर में होने वाले ये बदलाव, जानें क्या-क्या बदलेगा और कैसे प्रभावित होगी आपकी जेब, LPG सिलेंडर के दाम घटे, आज से बदले 7 नियम

These changes are coming in November, learn what will change and how it will affect your pocket, LPG cylinder prices have decreased, 7 rules have changed from today.

नवंबर में होने वाले ये बदलाव, जानें क्या-क्या बदलेगा और कैसे प्रभावित होगी आपकी जेब, LPG सिलेंडर के दाम घटे, आज से बदले 7 नियम

हर महीने की तरह 1 नवंबर 2025 से कई अहम नियमों में बदलाव हुआ है. यह बदलाव सीधे आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित करेंगे. इन बदलावों में बैंक नॉमिनी से संबंधित नियम और जीएसटी (GST) से जुड़े अपडेट्स शामिल हैं. ये नियम आज से ही लागू हो गए हैं. 1 नवंबर से commercial gas cylinder के दाम कम हुए फास्ट टैग से जुड़ें नियमों में भी इस महीने 15 तारीख से बदलाव किया जा रहा है.
1. बैंक नॉमिनी नियमों में बड़ा बदलाव 
1 नवंबर 2025 से बैंकों ने ग्राहकों के लिए नॉमिनी (Nominee) से जुड़े नियमों में बड़ा सुधार किया है. अब हर ग्राहक अपने खाते या लॉकर के लिए चार नॉमिनी (Four Nominees) तक जोड़ सकता है.
पहले सिर्फ एक या दो नॉमिनी की अनुमति थी. पुराने नियम से किसी दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में फंड तक पहुंच मुश्किल होती थी. अब बैंक ने डिजिटल बैंकिंग पोर्टल और शाखा दोनों माध्यमों से नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है.
2. जीएसटी स्लैब में बड़ा बदलाव
सरकार ने जीएसटी (GST)  सरल करने के लिए पुराने चार स्लैब हटाकर अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब रखे हैं — 5% और 18%
इसके अलावा, लक्जरी वस्तुओं पर 40% जीएसटी (40% GST on Luxury Items) लागू होगा. यह सुधार टैक्स संरचना को सरल और व्यवसायों के लिए उपयोगी बनाता है.
3. FASTag के नए नियम 15 से लागू
15 नवंबर 2025 से FASTag के नए नियम लागू हो रहे हैं. जिन गाड़ियों का जरुरी KYV वेरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ है. उनके FASTags डीएक्टिवेट हो सकते हैं. हालांकि NHAI ने तुरंत सर्विस बंद न करके एक ग्रेस पीरियड दिया है. बैंक रिमाइंडर भेज रहे हैं ताकि आप अपना वेरिफिकेशन पूरा कर सकें.
सबसे अहम बदलाव यह है कि बिना वैध (Valid) और चालू FASTag वाली गाड़ियों को अब टोल पर बढ़ा हुआ टैक्स देना होगा. अगर ड्राइवर UPI या अन्य डिजिटल तरीकों से पेमेंट करते हैं, तो उनसे 1.25 गुना (1.25x) शुल्क लिया जाएगा.
4. यूपीएस (UPS) के लिए डेडलाइन बढ़ी
कर्मचारी जो एनपीएस (NPS) की जगह यूपीएस (UPS) चुनना चाहते हैं. उनके लिए आखरी तारीख अब 30 नवंबर 2025 कर दी गई है. सरकारी और निजी कर्मचारियों को ज्यादा समय मिलेगा. अब वे रिटायरमेंट फंड विकल्प को सही फैसला ले सकेंगे.
5. पेंशनर्स के लिए जीवित प्रमाण पत्र जरुरी
हर साल की तरह इस बार भी पेंशनभोगियों को नवंबर के आखीर तक जीवित प्रमाण पत्र जमा करना जरुरी है. यह प्रमाण पत्र जीवन प्रमाण पोर्टल या बैंक शाखा के माध्यम से जमा किया जा सकता है. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो पेंशन भुगतान रुक सकता है. इससे लाखों पेंशनर्स को समय पर प्रक्रिया पूरी करने की चेतावनी दी गई है.
6. पीएनबी लॉकर चार्ज में बदलाव 
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने लॉकर शुल्क में संशोधन की घोषणा की है. हालांकि यह बदलाव फौरन लागू नहीं होगा. नए चार्ज के नियम 30 दिनों के भीतर लागू किए जाएंगे. ग्राहकों को अब उनके लॉकर साइज और शाखा लोकेशन के आधार पर अलग-अलग शुल्क देना होगा.
7. एसबीआई कार्ड होल्डर्स के लिए नई फीस नीति
अब एसबीआई (SBI) कार्ड यूजर्स को अगर वे थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे मोबिक्विक या क्रेड से एजुकेशन पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 1% फीस देनी होगी. साथ ही, अगर कोई ग्राहक ₹1000 से ज्यादा की रकम डिजिटल वॉलेट में जोड़ता है तो भी यह 1% शुल्क लागू होगा. यह कदम डिजिटल पेमेंट्स को नियंत्रित करने और बैंकिंग ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए उठाया गया है.
8. आधार कार्ड अपडेट शुल्क में संशोधन
आधार कार्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं में भी बदलाव हुआ है. अब 1 साल तक के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. पहले यह शुल्क ₹125 था. वयस्कों के लिए नाम, जन्म तिथि, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने का शुल्क ₹75 देना होंगे.  फिंगरप्रिंट या रेटिना अपडेट के लिए ₹125 देना होगा. 
9. कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ
1 नवंबर से देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में मामूली कमी की गई है. अभी तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली में ₹1595 थे, जिसे घटाकर अब ₹1590 कर दिया गया है.
इसी तरहअलग-अलग राज्यों में इसके दाम अलग-अलग हैं. जिनमें एक समान ₹5 की कमी की गई है. इस कमी से उपभोक्ताओं को मामूली राहत मिलेगी. घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
नियमों को समझना जरुरी
1 नवंबर 2025 से लागू ये सभी नियम आपके बैंकिंग, टैक्स और पहचान से जुड़ी प्रक्रियाओं को प्रभावित करेंगे.
इन बदलावों का उद्देश्य सिस्टम को पारदर्शी, सरल और नागरिकों के अनुकूल बनाना है.
समय रहते इन नियमों को समझना और जरुरी अपडेट करना जरुरी है ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t