वन्यप्राणी चीतल का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इधर जंगली सूअर का 50 किलो मांस बरामद, पुलिस के शिकंजे में शिकारी

Two accused of hunting the chital wild animal have been arrested, while 50 kg of wild boar meat has been recovered and the hunters are in police custody.

वन्यप्राणी चीतल का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इधर जंगली सूअर का 50 किलो मांस बरामद, पुलिस के शिकंजे में शिकारी

वन्यप्राणी चीतल का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद : उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी-पोचिंग टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. टीम ने ग्राम जुगाड़ (उत्तर उदंती परिक्षेत्र) में चीतल के शिकार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक टीम को गोपनीय खबर मिली कि  ग्राम जुगाड़ के खेत में चीतल का शिकार किया गया है. मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी गणेश नेताम के घर से चीतल का 3.900 किलो भुना हुआ मांस बरामद हुआ. जबकि घटनास्थल से 710 ग्राम कच्चा मांस, तीर, धनुष और अन्य सामग्री जब्त की गई.
स्नीफर डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में चीतल शिकार में इस्तेमाल जी.आई. तार के फंदे, घुंघरू, कुल्हाड़ी और छूरी भी जब्त किए गए. पूछताछ में आरोपी गणेश नेताम ने चीतल के शिकार की बात कबूल की. दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 31, 39 (1) (क) (घ), 50, 51, 52 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. आरोपियों को अदालत में पेश किया गया.
इस कार्रवाई में सहायक संचालक गोपाल कश्यप, देवनारायण सोनी, वनपाल गंगाराम ठाकुर सहित एंटी-पोचिंग टीम, स्निफर डॉग स्क्वायड और पेट्रोलिंग दल के सदस्यों की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

जंगली सूअर का 50 किलो मांस बरामद, पुलिस के शिकंजे में शिकारी

रायपुर : राजधानी रायपुर के पास स्थित मटिया गांव में वन विभाग की टीम ने अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगली सूअर का करीब 50 किलोग्राम मांस जब्त किया है. यह कार्रवाई परिक्षेत्र अधिकारी दीपक तिवारी के निर्देश पर की गई. मौके से एक हंसिया और एक चापट (कत्ता) भी बरामद किए गए हैं. जिनका इस्तेमाल शिकार में किया गया था. आरोपी गौतम पारधी पिता इंदर पारधी को गिरफ्तार कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया.
वन विभाग को गुप्त खबर मिली कि मटिया गांव में अवैध तरीके से जंगली सूअर का मांस रखा गया है इस पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी फेकूराम वर्मा के नेतृत्व में CFO महेंद्र बघेल, CFO चंद्र भवन मन्हारे, BFO सौरभ वर्मा और प्रेम किशन वर्मा सहित पूरी टीम ने छापेमारी की. घर की तलाशी में 50 किलो मांस बरामद हुआ. जिसे बिक्री और उपभोग के लिए रखा गया था.
मांस और शिकार के उपकरणों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ पी.ओ.आर. क्रमांक 371/01 तारीख 29 अक्टूबर 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी को जेल दाखिल किया गया. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस तरह का अपराध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गंभीर श्रेणी में आता है, जिसमें सख्त सजा का प्रावधान है.
परिक्षेत्र अधिकारी दीपक तिवारी ने कहा कि रायपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के अवैध शिकार को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है. विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है.
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना की है और कहा कि ऐसे सख्त कदमों से शिकार की घटनाओं में कमी आएगी.
विभाग ने नागरिकों से अपील किया कि अगर कहीं भी वन्यजीव शिकार या अवैध मांस की बिक्री की खबर मिले तो फौरन वन विभाग को खबर करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t