पीएम नरेंद्र मोदी ने 14,260 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, आवास हितग्राहियों को सौंपी चाबियां
PM Narendra Modi inaugurated and laid the foundation stone for projects worth over Rs 14,260 crore and handed over keys to housing beneficiaries.
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा के लोकार्पण पर कहा कि छत्तीसगढ़ से उनका गहरा नाता है. उन्होंने कार्यकर्ता के रूप में यहां समय बिताया और राज्य के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया. छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला. प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि 2025 भारतीय गणतंत्र का अमृत वर्ष है. उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महान विभूतियों का सम्मान किया. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी का सपना साकार हो रहा है और छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिख रहा है.
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी को देखने और उनका स्वागत करने के लिए पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में आम नागरिक नवा रायपुर पहुंचे हैं. यहां बनाए गए तमाम पंडाल छोटे पड़ गए हैं और जहां जहां तक नजर जा रही है, वहां-वहां तक लोग की भारी भीड़ नजर आ रही है. आम लोगों का कहना है कि यह राज्योत्सव अब तक का सबसे भव्य कार्यक्रम हो गया है. इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी को देखना, सुनना और उनका स्वागत करना भी बड़ी बात है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य मंत्री उपस्थित थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने PM आवास योजना के 5 हितग्राहियों को चाबियां सौंपी. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परिकल्पना, इसके निर्माण का संकल्प और फिर उस संकल्प की सिद्धि, हर एक क्षण पर मैं छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी रहा हूं. उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरुआत का दिन है. मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर ये बहुत ही सुखद और अहम दिन है. मेरा बीते कई दशकों से इस भूमि से बहुत आत्मीय नाता रहा है. एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ में बहुत समय बिताया, यहां से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. मेरे जीवन को गढ़ने में यहां के लोगों का, यहां की भूमि का बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा है.”
प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया है. उन्होंने मंच से छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए लोगों का अभिवादन किया. पीएम जैसे ही मंच पर पहुंचे, पूरा माहौल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा. पीएम मोदी ने मंच के बीचोंबीच जाकर जनता को हाथ जोड़कर नमस्कार किया और फिर आगे आकर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. पीएम मोदी के कार्यक्रम लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं. जहां तक नजर जा रही है, वहां तक केवल लोगों की भीड़ नजर आ रही है. मंच पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य गणमान्य नेता, मंत्री उपस्थित हैं.
प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे. प्रधानमंत्री शीघ्र ही सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वे कार्यक्रम स्थल पर खुली जीप में पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया है. पीएम मोदी को राम नामी शॉल पहनाकर और बड़ी भव्य माला से उनका स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे. उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया. आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन किया. यह म्यूजियम 50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हुआ है. इसमें 14 सेक्टरों में आदिवासी विरोध की कहानियां बताई गई हैं. छत्तीसगढ़ की प्रमुख आदिवासी कहानियों का भी उल्लेख किया गया है. म्यूजियम में 1400 वर्ष पुराने साल, महुआ और साजा वृक्ष की प्रतिकृतियां स्थापित की गई हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे आदिवासी संग्रहालय. देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का करेंगे लोकार्पण. यह संग्रहालय लगभग 10 एकड़ में तैयार हुआ है. डिजिटल म्यूजियम के निर्माण में 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. म्यूजियम में 12 आदिवासी विद्रोह और दो सत्याग्रह की जीवंत झांकी तैयार की गई है. यहां ऑडियो-वीडियो डिजिटल स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध है. क्यूआर कोड के माध्यम से आदिवासी संघर्षों की गाथा देख और सुन सकते हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो राज्य पहले नक्सलवाद और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, आज वह समृद्धि और सुरक्षा के लिए जाना जाता है. बस्तर ओलंपिक पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो रहा है, और बस्तर में विकास तेजी से हो रहा है. जब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा, तब विकसित भारत के योगदान में छत्तीसगढ़ अग्रणी होगा. सबका लक्ष्य है कि विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत का निर्माण हो.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री तीजन बाई से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना. तीजन बाई की बहू वेणु ने प्रधानमंत्री से बातचीत करवाई. लंबे समय से बीमार चल रहीं तीजन बाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर पंडवानी गायिका हैं और उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण, और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
कुछ महीने पहले मैंने थाईलैंड के प्रधानमंत्री को बस्तर आर्ट भेंट किया था. बस्तर की कला हमारी संस्कृति का प्रतीक है. इस भवन की इमारत में बाबा गुरु घासीदास का “मनखे मनखे एक समान” का संदेश है. इस विधानसभा को रमन सिंह जी जैसा अनुभवी नेतृत्व मिला, यह सौभाग्य की बात है. विधानसभा में ऐसा हो कि सरकार का न अभाव हो, न अनावश्यक प्रभाव हो.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमित संसाधनों से शुरू हुआ विधानसभा आज एक भव्य इमारत में परिवर्तित हो गया है. 25 वर्षों बाद जनता और लोकतंत्र इस भव्य विधानसभा भवन का उद्घाटन कर रहे हैं. यह भवन लोकतंत्र का तीर्थ है और इसका हर गलियारा जवाबदेही की याद दिलाता है. यहां लिए गए निर्णय छत्तीसगढ़ के भाग्य को दिशा देंगे. यह भवन आने वाले दशकों के लिए नीति और निर्णय निर्धारण का केंद्र बनेगा. मुझे प्रसन्नता है कि भारत की सोच और भावना छत्तीसगढ़ के विधानसभा में झलकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा के लोकार्पण पर कहा कि छत्तीसगढ़ से उनका गहरा नाता है. उन्होंने कार्यकर्ता के रूप में यहां समय बिताया और राज्य के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया. छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला. प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि 2025 भारतीय गणतंत्र का अमृत वर्ष है. उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महान विभूतियों का सम्मान किया. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी का सपना साकार हो रहा है और छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिख रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में आदिवासी संग्रहालय पहुंचेंगे. वह देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे. यह संग्रहालय लगभग 10 एकड़ भूमि पर बनाया गया है और इसके निर्माण में 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. म्यूजियम में 12 आदिवासी विद्रोह और दो सत्याग्रह की जीवंत झांकी प्रदर्शित की गई है. यहां ऑडियो-वीडियो डिजिटल स्क्रीन की भी सुविधा है और क्यूआर कोड से आदिवासी संघर्षों की गाथाएं देखी और सुनी जा सकती हैं.
पीएम मोदी ने नवीन विधानसभा का निरीक्षण किया और जल्द ही विधानसभा में संबोधित करेंगे. मंच पर डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं.
प्रधानमंत्री बनने के बाद, जब भी मैं दुनिया के विभिन्न देशों में गया हूं, मुझे हर जगह ब्रम्ह कुमारिस के लोग मिले हैं. इससे मुझे न केवल अपनेपन का अहसास होता है, बल्कि शक्ति का भी अनुभव होता है. मैं शक्ति का पुजारी हूं और यह अनुभव मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम वही लोग हैं जो जीव में शिव को देखते हैं और स्व का विस्तार सर्वस्व तक करते हैं. हमारे यहां धार्मिक अनुष्ठान विश्व कल्याण की भावना से होते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि वह कई दशकों से ब्रम्ह कुमारी से जुड़े हुए हैं और खुद को उनका ही मानते हैं. उन्होंने बताया कि चाहे आबू जाना हो या गुजरात, वह हमेशा वहां जाते रहे हैं. जब भी वह उनके बीच आए, उन्होंने उनके प्रयासों को हमेशा महसूस किया है. यहां शब्दों की बजाय काम अधिक होता है.
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रम्ह कुमारी के शांति शिखर पहुंचे हैं, जहाँ वह शांति शिखर का उद्घाटन करेंगे. यह शिखर शांति और योग के साधकों के लिए एक भव्य स्थल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



