इस फंड ने महज 3 साल में पैसा दोगुना, हर तरह से हुआ डबल, रिस्‍क न के बराबर...

Investment Tips : हर निवेशक की यही ख्‍वाहिश होती है कि उसके पैसों पर बंपर रिटर्न मिले और जोखिम न के बराबर रहे. आप भी ऐसा विकल्‍प तलाश रहे हैं तो बिजनेस फंड से मंशा पूरी हो सकती है. इस फंड ने सिप और एकमुश्‍त दोनों तरह के निवेश पर 3 साल में पैसा डबल कर दिया है.

इस फंड ने महज 3 साल में पैसा दोगुना, हर तरह से हुआ डबल, रिस्‍क न के बराबर...

Investment Tips : हर निवेशक की यही ख्‍वाहिश होती है कि उसके पैसों पर बंपर रिटर्न मिले और जोखिम न के बराबर रहे. आप भी ऐसा विकल्‍प तलाश रहे हैं तो बिजनेस फंड से मंशा पूरी हो सकती है. इस फंड ने सिप और एकमुश्‍त दोनों तरह के निवेश पर 3 साल में पैसा डबल कर दिया है. एक निवेशक की यही ख्‍वाहिश होती है कि उसके हर निवेश पर बंपर रिटर्न मिल जाए और जोखिम बिलकुल न हो. अगर आप भी ऐसा ही कोई विकल्‍प तलाश रहे हैं तो बिजनेस फंड से आपकी तलाश पूरी हो सकती है. इस फंड ने महज 3 साल में आपका पैसा दोगुना कर दिया है. भले ही किसी ने सिप खुलवाया हो या एकमुश्‍त निवेश किया हो. दोनों ही तरीके इस फंड ने पैसा डबल कर दिया है.

बदलते आर्थिक और बाजार परिदृश्य में अधिकतम रिटर्न चाहने वाले लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बिजनेस साइकिल फंड एकमुश्त और एसआईपी निवेश दोनों के लिए एक आकर्षक विकल्प प्रदान करता है. अलग अलग समय-सीमाओं में अपने बेंचमार्क, निफ्टी 500 टीआरआई के मुकाबले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बिजनेस साइकिल फंड के प्रदर्शन का तुलनात्मक विश्लेषण दर्शाता है कि फंड ने अपना दमदार प्रदर्शन दिखाते हुए लगातार अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है.

3 साल में बदल गई तस्‍वीर

इसकी शुरुआत 18 जनवरी 2021 को हुई थी और तब किसी ने 10 लाख रुपये का निवेश किया होता तो 31 मार्च 2024 तक बढ़कर लगभग 20.8 लाख रुपये हो गया. जो कि 25.7% का सालाना रिटर्न है. स्कीम के बेंचमार्क निफ्टी 100 टीआरआई में समान निवेश से 17.7 लाख की आय होती, जो 19.7% सीएजीआर रिटर्न है.

एसआईपी ने भी भर दी झोली

फंड का एसआईपी रिटर्न भी काफी दमदार रहा है. इसकी शुरुआत से 10,000 रुपये के मासिक एसआईपी में 3.9 लाख रुपये का निवेश 31 मार्च 2024 तक 6.1 लाख रुपये का हो जाता जो कि 28.8% का प्रभावशाली रिटर्न है. बेंचमार्क में समान निवेश से उसी अवधि के दौरान 20.2% का रिटर्न मिलता. पिछले एक साल में इस फंड ने अपने बेंचमार्क की तुलना में 40.3% रिटर्न के मुकाबले 53.7% का रिटर्न दिया है, जो 13% से भी अधिक है. तीन साल के रिटर्न का भी यही ट्रेंड रहा है.

कैसे मिलता है इतना रिटर्न

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बिजनेस साइकिल फंड का लक्ष्य विभिन्न सेक्टर, थीम और मार्केट कैप में अवसरों का लाभ उठाना है. निवेश का सिद्धांत टॉप डाउन अप्रोच है और यह प्रचलित बिजनेस साइकिल की बुनियाद पर इन अवसरों की पहचान करने के इर्द-गिर्द घूमता है. यह स्कीम बिलकुल लचीली और मुफ़्त है और इसमें टिकने के लिए कोई कैपिंग या न्यूनतम आवंटन जैसा क्राइटेरिया नहीं है. यह मार्केट चक्र के आधार पर निवेश थीम पर फैसला लेता है और सेक्टर के भीतर चुनिंदा स्टॉक में आए अवसरों का लाभ उठाता है।

किस सेक्‍टर पर खास जोर

उदाहरण के लिए, मजबूत वैश्विक और घरेलू विकास (domestic growth) की अवधि के दौरान, फंड वैश्विक स्तर पर मेटल, माइनिंग और ऑयल जैसे सेक्टरों पर ध्यान केंद्रित करता है. वहीं, घरेलू स्तर पर कंज्‍यूमर ड्यूरेबल, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, ऑटो और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टरों को चुन सकता है. इसी तरह, धीमी वैश्विक और घरेलू विकास की अवधि के दौरान, घरेलू स्तर पर दूरसंचार, एफएमसीजी और यूटिलिटीज जैसे डिफेन्सिव सेक्टर पर केंद्रित हो सकता है.

किस सेक्‍टर पर लगाया दांव

अपने बदल सकने वाले (dynamic) प्रकृति के अनुरूप, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बिजनेस साइकिल फंड ने अपने पोर्टफोलियो को अच्छी तरह से पूंजीकृत बैंकों, फार्मा और आईटी जैसे डिफेन्सिव सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की बढ़ती मांग के कारण ऑटो जैसे सेक्टर पर भी सकारात्मक रुख दिखाया है. पोर्टफोलियो का लगभग 55% डोमेस्टिक सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स को आवंटित किया गया है, जो मजबूत आर्थिक गतिविधि का संकेत देता है. कुल मिलाकर कहें तो 3 साल से अधिक की समयावधि वाले निवेशकों के लिए यह फंड आर्थिक उतार चढ़ाव से छुटकारा पाने और बिना किसी परेशानी से इससे निपटने के लिए एक आकर्षक अवसर प्रदान करता है.(एजेंसी)