टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुका ट्रक चालक, बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, दो एमबीबीएस छात्रों की मौत, वाहन चालक गिरफ्तार
Truck driver did not stop even after hitting the bike, dragged the bike for 100 meters, two MBBS students died, driver arrested
जगदलपुर : शनिवार दोपहर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में पढ़ने वाले दो एमबीबीएस छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक घटना में छात्र अंकित दानी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि छात्रा आली श्रीवास्तव अस्पताल में दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में वर्ष 2021 बैच में पढ़ने वाले छात्र अंकित दानी (सेक्टर 7, भिलाई नगर, जिला दुर्ग) और आली श्रीवास्तव (रायपुर) शनिवार दोपहर जगदलपुर से डिमरापाल की तरफ बाइक पर जा रहे थे. तभी हाइवे इन ढाबा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
ट्रक चालक ने बाइक को अपने साथ घसीटते हुए करीब 100 मीटर आगे ले जाकर रोक दिया. आसपास के लोगों ने दोनों छात्रों को नजदीकी अस्पताल मेकाज पहुंचाया.
हादसे की जानकारी मिलते ही अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू सहित सीनियर डॉक्टर और सहपाठियों का अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया. लेकिन छात्रा आली श्रीवास्तव की भी मौत हो गई.
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मेडिकल कॉलेज में इस हादसे की खबर फैलते ही छात्रों और स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



