फेसबुक ऐड के जरिए खुद को आर्मी जवान बताकर कम कीमत में स्कॉर्पियो बिक्री का झांसा, 50 लाख की ठगी, 2 आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
A Facebook advert impersonating an army soldier duped a man into selling a Scorpio at a low price, resulting in a fraud of Rs 50 lakh. Two accused arrested in Odisha.
रायपुर : फेसबुक ऐड के जरिए खुद को आर्मी जवान बताकर कम मूल्य में स्कॉर्पियो बिक्री एवं शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभांश देने के बहाने 50 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने में शामिल 2 ठग ओडिशा से गिरफ्तार किए गए हैं.
रेंज साइबर थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच के बाद सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीम ओडिसा भेजी थी. प्रार्थियों को कॉल करने में शामिल आरोपी अजय हो एवं धोखाधड़ी की रकम को इधर उधर करने में शामिल आरोपी चिन्मय राउत को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपियों ने धोखाधड़ी में इस्तेमाल बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलावा असम, केरल, कर्नाटक, पंजाब, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, गुजरात, जम्मूकश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडृ, पश्चिम बंगाल में रिपोर्ट दर्ज है.
केस न. 1
भोलेश्वर शोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फेसबुक में स्कॉर्पियो बिक्री का ऐड देखकर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तब अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने खुद को आर्मी का जवान बताकर कम मूल्य पर स्कॉर्पियो बिक्री करने की बात बताकर प्रार्थी से 9.5 लाख रुपए लेकर स्कॉर्पियो नहीं देकर धोखाधड़ी कर ली. इस मामले में आरोपी अजय हो को गिरफ्तार किया गया.
केस न 2
विरल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ask investment manager limited के संचालनकर्ता ने (शेयर ट्रेडिंग) में अधिक लाभांश दिलाने के नाम से 40 लाख रुपए इनवेस्ट करवाकर रकम वापस नहीं कर धोखाधड़ी कर ली. इस रिपोर्ट पर थाना खम्हारडीह में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस दर्ज किया गया. इस मामले में चिन्मय राउत को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
1 अजय हो पिता श्रीधर हो उम्र 37 साल पता पोड़ासिगड़ी सुंदरपाल जिला केऊंझर ओडिशा
2 चिन्मय राउत पिता अतुल राउत उम्र 30 साल पता मौजा छितरी 398, गोर्वधनपुर, टोमका, जाजपुर ओडिशा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



