खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा मासूम बच्चियों की मौत, परिवार में पसरा मातम, गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Two innocent twin girls drowned in a pond while playing, leaving the family in mourning, and the village in mourning. Police are investigating.
सक्ती : सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत लवसरा गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. हादसे में दो जुड़वा बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई मृत बच्चियों की पहचान दीप्ति गोंड उम्र 6 साल और दिव्या गोंड उम्र 6 साल के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत लवसरा गांव में दो बच्चियां सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के पास खेल रही थीं. खेलते-खेलते वे पास स्थित तालाब के किनारे पहुंच गईं. इसी दौरान असावधानीवश दोनों तालाब में गिर गईं और गहरे पानी में डूब गईं. हादसे के वक़्त आसपास कोई मौजूद नहीं था. जिसके चलते समय रहते उन्हें बचाया नहीं जा सका.
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने तालाब में दोनों बच्चियों के शव तैरते हुए देखा. जिसके बाद फौरन उन्हें बाहर निकाला. परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस मामले की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है. इस दुखद घटना के बाद लवसरा गांव में गहरा शोक व्याप्त है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



