धमतरी में दो ट्रैक्टर हादसों में 2 की मौत, भखारा में ट्रैक्टर पलटने से 9वीं के छात्र ने तोड़ा दम, मगरलोड में किसान की गई जान, गांव में पसरा मातम

Two tractor accidents in Dhamtari killed two; a ninth-grade student died after a tractor overturned in Bhakhara; a farmer died in Magarlod; mourning spread across the village.

धमतरी में दो ट्रैक्टर हादसों में 2 की मौत, भखारा में ट्रैक्टर पलटने से 9वीं के छात्र ने तोड़ा दम, मगरलोड में किसान की गई जान, गांव में पसरा मातम

धमतरी : धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें नौवीं कक्षा के छात्र ऐश्वर्य साहू उम्र 16 साल की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई. छात्र को फौरन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे ने पूरे गांव में शोक का माहौल पैदा कर दिया.
पिता कुशल साहू ने पुलिस को बताया कि वह हार्वेस्टर के लिए डीजल लेने रानीतराई गए थे. दोपहर करीब 3 बजे,उन्हें खबर मिली कि उनके बेटे ऐश्वर्य साहू गाड़ाडीह राइस मिल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया है.
स्थानीय लोगों की मदद से फौरन ऐश्वर्य को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया और धमतरी के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया.
मृतक छात्र ग्राम पचपेड़ी का निवासी ऐश्वर्य साहू उम्र 16 साल नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता था. वह अपने पिता कुशल साहू का बेटा था. हादसे के समय पिता गांव से बाहर थे. जिसके कारण परिवार और ग्रामीणों को हादसे की जानकारी फोन पर मिली.
हादसे के बाद गांव में शोक और खेद का माहौल फैल गया. ग्रामीणों ने बताया कि ऐश्वर्य एक मिलनसार और होशियार छात्र था. उनके अचानक निधन ने पूरे समुदाय को स्तब्ध कर दिया है.
भखारा थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने की वजह से छात्र दब गया. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों और गवाहों से बयान लिया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t