SIR कार्य में लापरवाही पर BLO के खिलाफ सख्त एक्शन, देवभोग SDM ने दो बीएलओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस, मचा हड़कंप

Strict action taken against BLOs for negligence in SIR work, Devbhog SDM issues show cause notices to two BLOs, causing uproar

SIR कार्य में लापरवाही पर BLO के खिलाफ सख्त एक्शन, देवभोग SDM ने दो बीएलओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस, मचा हड़कंप

गरियाबंद/देवभोग : निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही उजागर होने पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, देवभोग ने दो बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य भर में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य तेज़ी से चल रहा है. लेकिन देवभोग के दो मतदान केन्द्रों में डिजिटाइजेशन की प्रगति बेहद धीमी पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है.
मतदान केन्द्र क्रमांक 239 – भतराबहली में कुल 645 मतदाता पंजीकृत हैं. लेकिन अब तक सिर्फ 37 मतदाताओं का ही Enumeration Form डिजिटाइजेशन किया गया. SDM ने इसे "अत्यंत खेदजनक एवं निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता" बताया है.
वहीँ मतदान केन्द्र 228 सुकलीभाठा नवीन में कुल 625 मतदाताओं में से सिर्फ 45 मतदाताओं के फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया गया. प्रशासन के मुताबिक यह प्रगति निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही को दर्शाती है.
बीएलओ को आज दोपहर 3 बजे तक संबंधित तहसीलदार के माध्यम से अपना जवाब पेश करना होगा. समय पर जवाब नहीं मिलने या जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.
एसडीएम देवभोग ने कहा है कि निर्वाचन से जुड़े किसी भी कार्य में ढिलाई या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सुपरवाइजरों और तहसील स्तर के अधिकारियों को भी प्रगति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t