खुशी का दिन, मातम की रात: स्कूल में बेटी ने काटा बर्थडे केक, उधर पिता की दर्दनाक मौत ने छीन ली मुस्कान, पैर फिसला, गड्ढे में गिरते ही सब खत्म
A day of joy, a night of mourning: A daughter cut a birthday cake at school, while her father's tragic death took away her smile. She slipped and fell into a ditch.
धमतरी/कुरुद : छठवीं की छात्रा खुशी पटेल के लिए शुक्रवार का दिन जिंदगी भर याद रहने वाला था.लेकिन खुशी के लिए नहीं, बल्कि एक अमिट दर्द बनकर रह गया. सुबह स्कूल में सहेलियों के बीच हँसी, ताली, केक और मोमबत्तियों के साथ मना जन्मदिन… और उसी दिन दोपहर उसके सिर से पिता का साया छिन गया.
एक पल में उत्सव की चमक बुझ गई और खुशी, अपने ही नाम की तरह, खुशी से कोसों दूर हो गई
ग्राम चर्रा निवासी नरेंद्र पटेल उम्र 35 साल शास्त्री नगर में एक निर्माणाधीन मकान का ठेका लिए हुए थे. रोज की तरह काम की निगरानी कर रहे थे. दोपहर करीब 12:30 बजे वे कॉलम के लिए खुदे गड्ढे में भरे पानी को निकालने की तैयारी कर रहे थे. तभी अचानक उनका पैर फिसल गया.
बेलेंस बिगड़ते ही वे सीधे सिर के बल पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे. भीतर भरे पानी ने उन्हें ऊपर आने का कोई मौका नहीं दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
स्थानीय मजदूरों में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही कुरुद पुलिस पहुंची. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



