घरों में झूठे बर्तन धोकर मां ने दिलाई शिक्षा, सीजीपीएससी में 22वां रैंक हासिल कर बेटा बना अफसर, राज पटेल ने कर दिया कमाल
Mother educated him by washing utensils in homes, son became an officer by securing 22nd rank in CGPSC, son became an officer, Raj Patel did wonders
कोरबा : ऊर्जाधानी कोरबा के स्लम बस्ती मानस नगर जिसे खटखटिया पर भी कहा जाता है. वहां के राज पटेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की कठिन परीक्षा में 22 वा रैंक हासिल किया है. जिनका अब अफसर बनना तय है. राज पटेल अब डिप्टी कलेक्टर या डीएसपी बन सकते हैं.
राज की यह कहानी काफी संघर्षों से भरी है. एक ऐसा भी दिन था. जब उनकी मां दूसरों के घर में झाड़ू, पोछा और बर्तन धोने जाती थी. मां ने इन हालातों से कभी हार नहीं मानी और अपने बेटे की पढ़ाई जारी रखी. आज बेटे ने ऐसा मुकाम हासिल किया है. जिसे लाखों में कोई एक युवा ही हासिल कर पता है.
राज पटेल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार को दिया है. उन्होंने कहा कि माता का पढ़ाई में काफी योगदान रहा है. पूर्व में यूपीएससी में भी चयन हुआ था. यूपीएससी के जरिए जिला यूथ ऑफिसर का पद मिला था. पिछले कुछ सालों से दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा हूं. अब सीजीपीएससी में 22 वा रैंक हासिल हुआ है.
जरुरतमंद मेधावी बच्चों के लिए शिक्षा का इंतजाम करने वाले अद्वैत फाउंडेशन का भी राज की कामयाबी में काफी अहम योगदान है. फाउंडेशन की मदद से ही वह पढ़ाई करने दिल्ली गए. इसके बाद यह परिणाम आया है. राज ने कहा कि युवाओं से अपील करना चाहूंगा कि सबसे पहले वह अपने इंटरेस्ट को पहचाने. जिस दिशा में उनकी दिलचस्पी है. वह उसे क्षेत्र में मेहनत करें.
राज के पिता पावर प्लांट में वेल्डर का काम करते थे. एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी. अचानक राज के पिता की मौत से परिवार टूट गया था. काफी मुश्किलों का सामना किया. दूसरों के घर में बर्तन धोने का काम तक किया. लेकिन राज की पढ़ाई जारी रखी. पिछले 3 साल से वह दिल्ली में है. आज उसके परिणाम से परिवार में खुशी का माहौल है. हम सब बेहद खुश हैं कि राज को यह मुकाम हासिल हुआ है- शकुंतला पटेल, राज पटेल की माता जी
मानस नगर में रहने वाले राज पटेल की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई है. जिसके बाद कॉलेज की पढ़ाई पीजी कॉलेज से की है. राज शुररु से ही मेधावी छात्र था और पढ़ाई में अच्छी दिलचस्पी थी. पढ़ाई में दिलचस्पी के कारण ही राज ने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरु की.
दिल्ली में तैयारी के दौरान वह यूपीएससी से भी अधिकारी के पद पर चयनित हो चुके हैं. अब सीजीपीएससी में अच्छा मुकाम हासिल किया है. 22वां रैंक हासिल करने के बाद, अब उम्मीद है कि राज को किसी बड़े प्रशासनिक पद पर तैनाती मिल सकेगी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



