अज्ञात वाहन की चपेट आए ग्रामीण की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, ट्रक पलटी, टूटा बिजली खम्भा, रात 3 बजे से लाइट बंद
Villager died after being hit by an unknown vehicle villagers blocked the road truck overturned electric pole broken lights switched off since 3 clock in the night
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा में सोमवार रात 8 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई. वही आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा बस स्टैंड के पास निवास करने वाले विजय चंदेल पिता डेरहा चंदेल उम्र 46 साल गांव के ही पंचायत भवन तरफ से सोमवार रात 8 बजे पैदल अपने घर की तरफ आ रहे थे. तभी पचपेड़ी तरफ से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
जिससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें आसपास के लोगो ने आनन फानन में मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद विजय चंदेल को मृत घोषित कर दिया.
जिसकी जानकारी गांव में परिजनों और ग्रामीणों को हुई उन्होंने अपनी मांगो को लेकर मस्तूरी-लवन मार्ग में ट्रैक्टर को बीच रोड में रखकर चक्काजाम कर दिया. वही खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस की समझाइश और प्रशासन द्वारा सरपंच के जरिए 25 हजार की सहायता राशि प्रदान की. तब कही 1 घंटे के बाद चक्काजाम खत्म हुआ. वही पचपेड़ी पुलिस शव को मरच्यूरी भेज अज्ञात वाहन की पता तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ट्रक पलटने से टूट गया बिजली का खम्भा, रात 3 बजे से लाइट बंद, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बिलासपुर : तमनार क्षेत्र के राम मंदिर के पास शाम को ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, उनका आरोप है कि बीती रात 3 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद है और जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ट्रक के पलटने से विद्युत पोल टूट गया है. जिसके चलते इलाके में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है.
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनके घरों में पानी की भी किल्लत हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की तरफ से इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है. जिससे वे परेशान हैं. उनका कहना है कि विभाग को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए.
चक्काजाम के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य किया. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो वे और भी बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे.
विद्युत आपूर्ति से बाधित क्षेत्र के ग्रामीण महिला पुरुष सहित बच्चे भी सड़क पर उतर आए. सड़क में गाड़ियों को रोक कर विरोध जताया गया. जिससे भारी वाहनों के पहिए थम गए. और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.
विद्युत् विभाग के अधिकारी ने कहा कि ट्रक पलटने की वजह से ट्रांसफार्मर के पास लगा पोल गिर गया है. जिससे राम मंदिर के आसपास के क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बाधित है जब तक ट्रक को वहां से नहीं निकाला जाता है. तब तक हम पोल कैसे लगा सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



