चौकीदार को बंधक बनाकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पटना से दबोचा गया एक और फरार मर्डर का आरोपी, दो की तलाश में कई राज्यों में पुलिस की दबिश

Watchman held hostage and brutally killed; another fugitive murder suspect nabbed in Patna; police conducting raids across multiple states in search of two others.

चौकीदार को बंधक बनाकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पटना से दबोचा गया एक और फरार मर्डर का आरोपी, दो की तलाश में कई राज्यों में पुलिस की दबिश

बिलासपुर : सरकंंडा क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में वारदात के बाद फरार हुए चार आरोपित में से एक विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है.  जबकि अन्य फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है. बाल संप्रेक्षण गृह से भागने के लिए पहले चौकीदार को बंधक बनाया फिर हाथ पैर बांधकर चाबी छीनने की कोशिश की. लेकिन हिम्मत जुटाने वाले चौकीदार की हिम्मत को देखकर इतना ज्यादा गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गईं.
दरअसल नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के बाद फरार हुए चार आरोपियों में से एक विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके ऊपर हत्या करने का आरोप लगा हुआ है. इससे पहले पुलिस एक अन्य आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से पकड़ चुकी है. अब भी दो आरोपी फरार हैं. जिनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस टीमों को भेजा गया था. तकनीकी सबूतों, मुखबिरों से मिली खबर और लगातार निगरानी के आधार पर विशाल चौबे को पटना से गिरफ्तार किया गया. फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
बता दे 11-12 जुलाई की दरमियानी रात बाल संप्रेक्षण गृह में पदस्थ सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे 42 साल की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया था. खबर मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की.
मृतक के परिजनों का आरोप है कि नरेंद्र कुमार खाण्डे के हाथ-पैर बांधकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया. ताकि वे शोर न मचा सकें. वारदात को बाल संप्रेक्षण गृह में बंद चार बंदियों ने मिलकर अंजाम दिया और हत्या के बाद सभी फरार हो गए. इसके बाद प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों की पुलिस को अलर्ट किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. जिससे फरार आरोपियों और हत्या की पूरी साजिश से जुड़े अहम सुराग मिल रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा.
भागने के लिए की थी हत्या
सरकंडा पुलिस ने बताया कि चारों फरार आरोपियों का पहले से भागने का प्लान था और इसी वजह से कई दिनों से मिलकर प्लान कर रहे थे. जिसमें देर रात तक चारों मीटिंग करते थे. और भागने के लिए चौकीदार से दोस्ती की और पूरी जानकारी इकठ्ठा की. तब उनका प्लान कामयाब हुआ और पूरी प्लान के तहत चारों ने मिलकर खाना खाया फिर भागने के लिए सभी लोगों के सो जाने के बाद चौकीदार को पकड़ा और बंधक बनाया और घटना को अंजाम दिया.
पकड़ाया आरोपी मर्डर का आरोपी
सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी विशाल चौबे बिहार स्थित पटना जिले के एक मामले में मर्डर का आरोपी है. चूंकि परिवार के साथ वह कोरबा में आ रहता था. जिसमें उसके ऊपर मारपीट और जानलेने का भी आरोप लगा हुआ है. यही वजह है कि पुलिस उसे खोजने के लिए बिहार तक गई और खोजबीन करके ले आयी.
तकनीकी सहायता ने की मदद
पुलिस ने बताया कि फरार। आरोपियों को खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य मूल पता ठिकाने की तलाश करने के अलावा रास्ते भर के फुटेज चेक किए गए तब कही जाकर आरोपी को पकड़ा जा सका है. पकड़े गए आरोपी शातिर है. जो मास्टर प्लान के तहत काम कर जल्दी आजाद होने के चक्कर में थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?