राईस मिल और धान खरीदी केंद्र में ही मारा छापा, अवैध धान जब्त, इधर खरीदी केंद्र के फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी और चौकीदार पर कार्रवाई
Raids were conducted at the rice mill and paddy procurement centre, illegal paddy was seized, and action was taken against the procurement centre's stall in-charge, gunny bag in-charge and watchman.
रायपुर/नवापारा : खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीमों ने जिले भर में छापेमारी कर कुल 42 मामले दर्ज किए और 1537.60 क्विंटल धान ज़ब्त किया. यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर 13 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच चलाई गई सघन निरीक्षण और निगरानी अभियान का हिस्सा है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2025-26 में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है. संयुक्त निरीक्षण दल ने रायपुर जिले में औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान रायपुर टूरई कचरा मिल में रखे गए स्टॉक की गहन जांच की गई. दी गई. खरीफ सीजन 2025-26 में अब तक 42 मामले दर्ज किए गए. जब्त किए गए.
नवापारा मंडी क्षेत्र से 10 मामले
13 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2025 के बीच विभिन्न मंडी क्षेत्रों में संयुक्त टीमों द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया. रायपुर मंडी क्षेत्र में कुल 12 मामले के साथ सारागांव, सिलयारी, तर्रा, पथरी, मोहंदी, पावनी सहित अन्य स्थानों से 472 क्विंटल, नवापारा मंडी क्षेत्र से 10 मामलों के साथ तर्री, चंपारण, सेमरा टीला, पोड़, नवापारा, तामासिवनी क्षेत्रों से 167.40 क्विंटल जब्त की गई और कुर्रा पराग ट्रेडर्स राईस मिल से 508 क्विंटल जब्त किए गए. साथ मामलों में धारा 19 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.
इसी तरह आरंग मंडी क्षेत्र में 3 प्रकरण के साथ आरंग और गुल्लू से 56.80 क्विंटल जब्त किया गया. साथ ही नेवरा मंडी क्षेत्र से 14 मामलेदर्ज करते हुए कोटा, शरारीडीह, नेवरा, खरोरा, तुलसी, परसदा आदि क्षेत्रों से 298.40 क्विंटल और अभनपुर मंडी क्षेत्र से 2 मामले दर्ज करते हुए अभनपुर और चंडी क्षेत्र से 35 क्विंटल जब्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
राजस्व विभाग ने धान खरीदी केंद्र में ही मारा छापा, अवैध धान जब्त
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अवैध धान बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है. धान उपार्जन केंद्र घुमका का खाद्य और राजस्व विभाग ने निरीक्षण किया. ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र में 357 किसानों से 21,166 क्विंटल (52,915 बोरा) धान खरीदी दर्ज थी. निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र परिसर में रखे बोरो की गणना की गई. जिसमें 517.60 क्विंटल (1,294 बोरा) धान एक्स्ट्रा पाया गया. यह धान अवैध विक्रय के लिए भंडारित किया गया था। अवैध भंडारित धान की जब्ती कार्रवाई की गई है.
मामले में एक व्यापारी की संलिप्तता सामने आई है. जिसकी जांच जारी है. टीम का कहना है कि जांच के बाद आगे विधिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. जिले में अब तक कुल 144 मामलों में 5.46 करोड़ से ज्यादा का 17621.86 क्विंटल धान और 8 वाहन राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जब्त किए हैं. संयुक्त दल ने 6 नए मामले दर्ज करते हुए 20.13 लाख का 649.60 क्विंटल (1624 बोरा) धान जब्त किया है.
इस कार्रवाई में राजनांदगांव अनुविभाग में 2 मामलों में 17.53 लाख का 565 क्विंटल धान, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 3 मामलों में 2.29 लाख मूल्य का 74 क्विंटल धान और डोंगरगांव अनुविभाग में 1 मामले में 31 हजार रुपए का 10 क्विंटल धान जब्त किया गया है.
खरीफ विपणन साल 2025-26 में अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में 59 मामलों में 3.19 करोड़ रुपए का 10294.80 क्विंटल धान और 2 वाहन जब्त हुए हैं. डोंगरगढ़ अनुविभाग में 42 मामलों में 1.08 करोड़ रुपए का 3513.26 क्विंटल धान और 2 वाहन जब्त किए गए है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
धान खरीदी केंद्र के फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी और चौकीदार पर कार्रवाई
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार चौकस है. कलेक्टर के निर्देशानुसार उपायुक्त सहकारिता, खाद्य नियंत्रक और जिला विपणन अधिकारी द्वारा जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसी कड़ी में हाल ही में चपोरा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र से 100 नग सरकारी बारदाने को किसान के निजी वाहन में ले जाया जा रहा था. इस घटना की जांच सहकारिता विस्तार अधिकारी कोटा और खाद्य निरीक्षक कोटा ने की। जांच में सामने आया कि ग्राम सेमरा के किसान हनुमान प्रसाद ने आगामी 8 दिसंबर को अपने धान की खरीदी के लिए बारदाने की मांग की थी,जिसे चौकीदार संजय यादव द्वारा उपलब्ध कराया गया. जांच में पुष्टि हुई कि यह बारदाना केंद्र से बाहर ले जाने का प्रयास केंद्र प्रबंधन की जानकारी में था. इस गंभीर अनियमितता के कारण प्रशासन ने फ़ौरन फड़ प्रभारी,बारदाना प्रभारी और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया.
प्रशासन ने साफ किया है कि किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी. साथ ही सभी खरीदी केंद्रों पर निगरानी और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अनियमित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए सभी स्तरों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे. कलेक्टर के दिशा-निर्देशों के तहत प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



