Earthquake News : एक ही दिन में 155 भूकंप के झटके, 92 की मौत, 242 लापता

Earthquake News : जापान में भूकंप लगातार आ रहा है। नए साल से इसकी शुरुआत हुई जो अभी तक रुकी नहीं है। यहां अब तक 155 भूकंप आ चुके है। जिसके कारण 92 लोगों की मौत हो गई

Earthquake News : एक ही दिन में 155 भूकंप के झटके, 92 की मौत, 242 लापता

Earthquake News : जापान में भूकंप लगातार आ रहा है। नए साल से इसकी शुरुआत हुई जो अभी तक रुकी नहीं है। यहां अब तक 155 भूकंप आ चुके है। जिसके कारण 92 लोगों की मौत हो गई और 242 लोग लापता हो गए। जापान में पहला भूकंप 7.6 तीव्रता का रहा। पहले आई रिपोर्ट में इसे 7.4 तीव्रता का बताया गया था और बाद में 7.5 तीव्रता का।

एक द‍िन में 155 भूकंप के झटके, अब तक 13 की मौत, देखें जापान में तबाही के  VIDEOS - Janmanas Shekhawati

यह भूकंप जापान में इशिकावाके अनामिज़ु से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। उसके बाद भूकंपों का सिलसिला शुरू हो गया और एक ही दिन में 155 भूकंप आए। इससे कई घरों, दुकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कई सड़कों में दरारें आ गई। कई हज़ार घरों की बिजली गुल हो गई है।

जापान में शक्तिशाली भूकंप छोड़ गया विनाश के निशान; जिंदा दफन हो गए लोग, अब  तक 13 की मौत (PICS) - japan earthquake people buried alive houses  destroyed-mobile

कई हज़ार घरों में पानी की समस्या हो गई। सुनामी का खतरा पैदा होने के साथ ही बुलेट ट्रेनों तक को रोकना पड़ गया। भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जानकारों को कहना है कि आने वाले समय में भूकंप की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।(एजेंसी)