शादी के पांच महीने बाद 20 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी, फंदे पर झूलती मिली लाश, परिजनों के उड़े होश, इलाके में फैली सनसनी
A 20-year-old man committed suicide five months after his marriage; his body was found hanging, shocking his family and causing widespread panic in the area.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के बसंतपुर गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां 20 वर्षीय हीरा सिंह चौहान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
मिली जानकारी के मुताबिक हीरा सिंह चौहान रात को परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था. जब सुबह परिजन उठे तो देखा कि हीरा सिंह घर के पीछे बने कोठा में रस्सी के फंदे से झूल रहा था. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.
बताया जा रहा है कि हीरा सिंह की शादी को महज पांच महीने ही हुए थे. अचानक इस तरह की घटना से परिवार के साथ-साथ गांव वाले भी सदमे में हैं. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



