तिजनहावन में शामिल होने जा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक का माहौल
A 75-year-old man drowned in a canal while attending a Tijanhavan. Family members mourn the loss of their lives, leaving the village in mourning.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. जहां नहर में डूबने से 75 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई. यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया अंतर्गत आश्रित ग्राम नवागांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रामचरण साहू उम्र 75 साल शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने साले के यहां तिजनहावन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में नहर के पास उनका पैर फिसल गया. जिससे संतुलन बिगड़ने पर वे नहर में गिर गए. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची मुलमुला थाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



